Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pintu Ki Pappi Trailer Launch: Akshay Kumar और Ganesh Acharya ने फिल्म ‘पिंटू की पप्पी’ का ट्रेलर किया लॉन्च

December 17, 2024

Pintu Ki Pappi Trailer Launch: Akshay Kumar और Ganesh Acharya ने फिल्म ‘पिंटू की पप्पी’ का ट्रेलर किया लॉन्च

Pintu Ki Pappi Trailer Launch: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और कोरियोग्राफर गणोश आचार्य ने फिल्म ‘पिंटू की पप्पी’ का ट्रेलर लॉन्च किया है। विधि आचार्य के वी2एस प्रोडक्शन की फिल्म पिंटू की पप्पी का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। इस इवेंट में सुपरस्टार अक्षय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पिंटू की पप्पी एक एंटरटेनर रोमांटिक-कॉमेडी-एक्शन फिल्म है, जो रोमांस, कॉमेडी और एक्शन के अपने अनूठे मिश्रण से दर्शकों को का भरपूर मनोरंजन करने का वादा करती है। प्यार और जीवन के उतार-चढ़ाव से जूझते एक प्यारे बदमाश पिंटू की मजेदार और दिल को छू लेने वाली यात्रा है। जब पिंटू की दुनिया एक यंग और डायनामिक लड़की से टकराती है, तो उथल-पुथल और कॉमेडी का आगाज होगा।

अक्षय कुमार ने कहा, मैं फिल्म ¨पटू की पप्पी और अपने दोस्त गणोश आचार्य के लिए यहां आया हूं। हम करीब 30 साल से दोस्त हैं। उन्होंने अपना पहला गाना मेरे साथ कोरियोग्राफ किया था। उन्होंने मैदान-ए-जंग में पहली बार मेरे साथ काम किया था। आज मैं बहुत खुश हूं। उन्होंने इस इंडस्ट्री में करीब 7-8 हजार गाने कोरियोग्राफ किये होंगे। उन्होंने दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। उसमें से उन्होंने मेरी फिल्म ‘टॉयलेट- एक प्रेम कथा’ के लिए भी अवॉर्ड जीता है। वे बहुत अच्छे और दिलचस्प इंसान हैं। यदि उनका हुक्म है तो मैं कभी मना नहीं कर सकता। मेरे लिए, जब भी मैं उनसे कुछ करने के लिए कहता हूं, वे हमेशा आते हैं.. इसलिए मेरे दोस्त आपको बहुत बहुत बधाई।

गणोश आचार्य ने कहा, मैं यह फिल्म बनाना चाहता था, इसलिए मैंने विधि को कन्वर्स किया। मैं हमेशा संघर्ष करता रहता हूं और भगवान मुझे शक्ति देते हैं। मेरी पत्नी विधि मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मेरे पास कास्ट नहीं थी। मैं हमेशा नए लोगों के साथ काम करता हूं। इसलिए, सुशांत स्ट्रगल कर रहा था। वह एक बार, दो बार, तीन बार मेरे स्टूडियो में आया और मैं उससे नहीं मिला। मैं पुष्पा 2 की शूटिंग के बाद वापस आ रहा था और जैसे ही मैं लिफ्ट में एंटर हुआ, सुशांत दिखाई दिया और मैंने कहा कि यही मेरा हीरो है। जब हीरोइन की बात आई, तो हमने जान्या जोशी को चुना। वह दिल्ली से हैं। तो, इस तरह से यह फिल्म बनी। उन्होंने बहुत मेहनत की है। यदि आप इसे एक न्यूकमर के नज़र से देखें, तो डांस, इमोशन, एक्शन कमाल के हैं।

फिल्म ‘पिंटू की पप्पी’ से सुशांत, जान्या जोशी और विधि फ़िल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। साथ-ही-साथ विजय राज, मुरली शर्मा, सुनील पाल, अली असगर, अजय जाधव, पूजा बनर्जी, अदिति सनवाल, रिया एस सोनी, उर्वशी चौहान, प्युमोरी मेहता दास, मुक्तेश्वर ओझा और गणोश आचार्य जैसे बेहतरीन कलाकार शामिल हैं। इस फ़िल्म को विधि आचार्य ने प्रोड्यूस किया है और इसे शिव हरे ने लिखा और निर्देशित किया है। यह फिल्म 21 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें