Site icon Dainik Savera Times

कॉनक्लेव में PM Modi और Aamir Khan की मुलाकात, दिल छू लेने वाली बातचीत बनी चर्चा का विषय

Aamir Khan : हाल ही में आयोजित एक प्रतिष्ठित कॉनक्लेव में एक बेहद भावुक और यादगार क्षण देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान आमने-सामने आए। दोनों की मुलाकात न सिर्फ आत्मीय रही, बल्कि बातचीत ने भी वहां मौजूद लोगों के दिलों को छू लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब आमिर खान और प्रधानमंत्री मोदी का आमना-सामना हुआ, तो पीएम मोदी ने बड़े अपनापन से आमिर का हालचाल पूछा। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “आपकी अम्मी कैसी हैं?” आमिर खान ने विनम्रता से जवाब दिया, “वो ठीक हैं, सर।”

इस पर प्रधानमंत्री ने उनसे पिछली मुलाकात को याद करते हुए कहा, “पिछली बार आपने बताया था कि उनका इलाज दोबारा शुरू हुआ है।” आमिर ने सिर हिलाते हुए कहा, “जी सर, लेकिन अब वो पूरी तरह स्वस्थ हैं।” इस बातचीत ने वहां मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया। प्रधानमंत्री मोदी की यह आदत कि वे लोगों की बातों को न केवल ध्यान से सुनते हैं, बल्कि उन्हें याद भी रखते हैं, एक बार फिर सामने आई।

एक सूत्र ने बताया, “यह पल वाकई बेहद खास था। यह दर्शाता है कि प्रधानमंत्री मोदी न सिर्फ औपचारिकता निभाते हैं, बल्कि व्यक्तिगत जुड़ाव भी बनाए रखते हैं।” इस मुलाकात के बाद आमिर खान की आगामी फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ की भी चर्चा शुरू हो गई। इस फिल्म में आमिर के साथ जेनेलिया देशमुख भी नज़र आएंगी। फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।

Exit mobile version