Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bigg Boss 17 के विनर मुन्नवर फारुकी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,रेड में 4,400 रुपये कैश व 9 हुक्का पॉट जब्त

March 27, 2024

Bigg Boss 17 के विनर मुन्नवर फारुकी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,रेड में 4,400 रुपये कैश व 9 हुक्का पॉट जब्त

मुंबई: बिग बॉस 17 के विनर यानि मुन्नवर फारुकी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा कि मुंबई पुलिस ने छापेमारी करके उसके साथ और 13 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार आपको बता दे कि साउथ मुंबई के फोर्ट इलाके में पहले पुलिस को सुचना मिली थी कि हुक्का बार नाम के एक पार्लर में तंबाकू का सेवन हो रहा है।

पुलिस ने मौके पर छापेमारी के दौरान मुनव्वर सहित कुल 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद मुंबई पुलिस ने सभी आरोपियों को रिहा कर दिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने 4,400 रुपये कैश, 13500 रुपये के 9 हुक्का पॉट जब्त किए है। पुलिस ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें