Site icon Dainik Savera Times

सिख समुदाय को आहत करने के आरोप में धुरंधर सीक्वल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में एक सिख संगठन ने फिल्म धुरंधर: द रिवेंज के निर्माताओं और मुख्य अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ समुदाय की धार्मिक भावनाओं को कथित तौर पर ठेस पहुंचाने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता सिख्स इन महाराष्ट्र के अनुसार, फिल्म के एक पोस्टर में सिंह को पगड़ी, लंबी दाढ़ी और ह्यकड़ा (कंगन) पहने हुए दिखाया गया है, जिन्हें सिख समुदाय के पवित्र प्रतीक माना जाता है।

आरोप में कहा गया कि अभिनेता को हाथ में सिगरेट पकड़े हुए भी दिखाया गया है और इस चित्रण से सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। यह आरोप 17 मार्च को मुलुंड पुलिस थाने में दायर शिकायत में लगाया गया है। संगठन ने फिल्म के निर्देशक, निर्माता और सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है और जांच जारी है।

Exit mobile version