Site icon Dainik Savera Times

इस मशहूर एक्टर के बेटे को डेट कर रही पूजा हेगड़े! जानें कौन है रोहन मेहरा

pooja hegde

pooja hegde

एंटरटेनमेंट डेस्क: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस पूजा हेगड़े इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका नाम रोहन मेहरा के साथ जोड़ा जा रहा है। खबरें हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अब तक पूजा या रोहन में से किसी ने भी इस रिश्ते को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।
बताया जा रहा है कि दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं, जिसके बाद फैंस के बीच उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। इसी वजह से यह मुद्दा लगातार खबरों में बना हुआ है।

कौन हैं रोहन मेहरा?

रोहन मेहरा बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता विनोद मेहरा और उनकी तीसरी पत्नी किरण मेहरा के बेटे हैं, जब 1990 में विनोद मेहरा का निधन हुआ, तब रोहन काफी छोटे थे। बचपन में उन्हें अपने पिता की फिल्म इंडस्ट्री में पहचान के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। पिता के निधन के बाद रोहन अपनी मां के साथ केन्या के मोम्बासा में रहने लगे, जहां उनका पालन-पोषण हुआ। बाद में उन्होंने यूके में पढ़ाई की और फिर मुंबई लौट आए। रोहन की एक बड़ी बहन सोनिया मेहरा भी हैं, जो खुद भी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने 2007 में आई फिल्म विक्टोरिया नंबर 203 से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

पूजा हेगड़े की आने वाली फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो पूजा हेगड़े जल्द ही फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया है। इसमें वरुण धवन और मृणाल ठाकुर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म 5 जून को रिलीज होने की संभावना है। इसके अलावा पूजा हेगड़े साउथ सुपरस्टार थलापति विजय के साथ फिल्म जन नायकन में भी नजर आएंगी, जिसे 8 मई के आसपास रिलीज किया जा सकता है।

Exit mobile version