Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Poonam Pandey Pregnancy: क्या पूनम पांडे सच में हैं प्रेग्नेंट? ‘बेबी बंप’ की तस्वीरें वायरल

March 31, 2026

Poonam Pandey Pregnancy: क्या पूनम पांडे सच में हैं प्रेग्नेंट? ‘बेबी बंप’ की तस्वीरें वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क: अभिनेत्री पूनम पांडे ने एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनका ‘बेबी बंप’ नजर आ रहा है। इन तस्वीरों ने फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच काफी हलचल मचा दी है और लोग सच्चाई जानने के लिए उत्सुक हैं।

क्या पूनम पांडे सच में प्रेग्नेंट हैं?

जानकारी के अनुसार मंगलवार को पूनम ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट कीं। एक तस्वीर में उन्होंने अपनी टी-शर्ट ऊपर उठाई हुई है, जिससे उनका बेबी बंप साफ दिख रहा है। दूसरी तस्वीर में उन्होंने शर्ट नीचे रखी है, लेकिन पेट फिर भी उभरा हुआ नज़र आता है। कैप्शन में उन्होंने प्रेग्नेंसी से जुड़े इमोजी एक गर्भवती महिला, दूध की बोतल और एक बच्चा शेयर किए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Poonam Pandey (@poonampandeyreal)

अप्रैल फूल प्रैंक या सच?

इन तस्वीरों के बाद सोशल मीडिया पर अटकलें तेज हो गई हैं। कई लोग इसे ‘अप्रैल फूल’ का मजाक मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे सच भी मान रहे हैं। पूनम के पिछले स्टंट्स को देखते हुए, यूजर्स इस खबर पर तुरंत भरोसा करने से हिचक रहे हैं। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि तस्वीरें AI-जनरेटेड हो सकती हैं।

पहले भी कर चुकी हैं ऐसे स्टंट्स

बता दें यह पहली बार नहीं है जब पूनम ने इस तरह का चौंकाने वाला कदम उठाया हो। फरवरी 2024 में उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी मौत की खबर पोस्ट की गई थी, जिसमें सर्वाइकल कैंसर को कारण बताया गया था। हालांकि, अगले ही दिन पूनम ने सामने आकर इसे एक जागरूकता अभियान बताया, जिससे लोगों में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

इसके अलावा, 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान भारत की जीत पर कपड़े उतारने का वादा और 2017 में ‘पांडे ऐप’ लॉन्च जैसे विवादों के चलते भी वह चर्चा में रही हैं। उनकी बेबाक छवि और विवादित फैसले उन्हें लगातार लाइमलाइट में बनाए रखते हैं।

निजी जिंदगी भी रही सुर्खियों में

वहीं, पर्सनल लाइफ की बात करें तो पूनम ने 2020 में अपने बॉयफ्रेंड सैम अहमद बॉम्बे से शादी की थी। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। पूनम ने सैम पर छेड़छाड़, धमकी और शारीरिक हिंसा के आरोप लगाए थे, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। बाद में पूनम ने इस रिश्ते को ‘बेहद अपमानजनक’ बताते हुए तलाक की अर्जी दी।

फिलहाल, उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर सच्चाई क्या है, यह साफ नहीं है। अब सबकी नजर पूनम के अगले बयान या खुलासे पर टिकी हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें