Dainik Savera Times

Pop Singer Shakira का इंडिया कॉन्सर्ट हुआ पोस्टपोन, फैंस का टूटा दिल… जानें टिकट का पैसा वापस मिलेगा या नहीं

Shakira'

Shakira’s India Concert Postponed : ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकी ग्लोबल Pop Singer Shakira का भारत में होने वाला म्यूजिक कॉन्सर्ट हाल ही में घोषित किया गया था। इस खबर से उनके चाहने वाले फैंस काफी खुश और उत्साहित थे,  क्योंकि लंबे समय बाद उनका भारत में परफॉर्म करना तय हुआ था। लेकिन अब यह कॉन्सर्ट फिलहाल टाल दिया गया है, जिससे उनके फैंस का दिल टूट गया है। काफी निराश हो गये हैं।

किस वजह से टाला गया कॉन्सर्ट
कॉन्सर्ट के आयोजकों ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि मौजूदा जियो-पॉलिटिकल स्थिति और क्षेत्रीय तनाव (Iran–Israel conflict) के कारण यह फैसला लिया गया है। सभी की सुरक्षा, फैंस, आर्टिस्ट और पूरी टीम उनकी पहली प्राथमिकता है। इसलिए कॉन्सर्ट को अगली सूचना तक पोस्टपोन किया गया है।

Shakira-song

टिकट का पैसा वापस मिलेगा
आयोजकों ने यह भी बताया कि जिन लोगों ने टिकट खरीदी थी,  उन्हें पूरा रिफंड मिलेगा। पैसे उसी पेमेंट मोड में लौटाए जाएंगे, जिससे टिकट खरीदी गई थी। 5 से 7 वर्किंग दिनों के अंदर रिफंड प्रोसेस हो जाएगा।

नई तारीखों का ऐलान जल्द किया जाएगा
इसके अलावा, लोगों की मदद के लिए एक ईमेल आईडी भी दी गई है, जहां वे अपने सवाल भेज सकते हैं।

फैंस ने जताई नाराजगी
कॉन्सर्ट पोस्टपोन होने के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की। कई लोगों ने दुख और गुस्सा दोनों व्यक्त किया। चाहने वाले कई फंस ने लिखा कि मैंने इसका बहुत इंतजार किया था। दिल तोड़ दिया। क्या फ्लाइट का खर्च भी वापस मिलेगा?”

पहले भी पोस्टपोन हो चुका है बड़ा कॉन्सर्ट
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले Kanye West का कॉन्सर्ट भी इसी तरह के अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण टाल दिया गया था। उनका शो 29 मार्च को नई दिल्ली में होना था, जिसे अब 23 मई तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।

कब और कहां होना था कॉन्सर्ट?
शकीरा का यह कॉन्सर्ट “फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट” के तहत आयोजित किया जा रहा था, जो ज़ोमैटो और डिस्ट्रिक्ट के सहयोग से हो रहा था।

यह 2007 के बाद शकीरा का भारत में बड़ा कमबैक माना जा रहा था।

टिकट की कीमत कितनी थी?

 

Exit mobile version