Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pop star Shakira ने फीफा फुटबॉल वर्ल्डकप ओपनिंग में ‘डाई-डाई’ सॉन्ग गाकर जीता लोगों का दिल

June 12, 2026

Pop star Shakira ने फीफा फुटबॉल वर्ल्डकप ओपनिंग में ‘डाई-डाई’ सॉन्ग गाकर जीता लोगों का दिल

Pop star Shakira News: फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत मेक्सिको सिटी के मशहूर एस्टाडियो एज़्टेका स्टेडियम में धूमधाम से हुई। इस मौके पर पूरी दुनिया की नजरें इस आयोजन पर टिकी रहीं। स्टेडियम को खास तरीके से सजाया गया था और माहौल बेहद उत्साहपूर्ण था।

शकीरा की परफॉर्मेंस ने दर्शकों को खूब कराया मनोरंजन
कोलंबियाई पॉप स्टार शकीरा ने ओपनिंग सेरेमनी में शानदार परफॉर्मेंस दी। यह उनका चौथा वर्ल्ड कप परफॉर्मेंस था। उनकी मौजूदगी ने पूरे कार्यक्रम का आकर्षण बढ़ा दिया और दर्शकों को खूब मनोरंजन मिला।

कई बड़े कलाकारों ने बढ़ाया रंग
शकीरा के साथ-साथ बर्ना बॉय, जे बाल्विन और बेलिंडा जैसे इंटरनेशनल कलाकारों ने भी स्टेज पर परफॉर्म किया। इन सभी की परफॉर्मेंस ने पूरे स्टेडियम में जोश और उत्साह भर दिया।ओपनिंग सेरेमनी में शानदार आतिशबाजी, डांस परफॉर्मेंस और वर्ल्ड कप ट्रॉफी के बड़े मॉडल का प्रदर्शन किया गया। हजारों डांसर्स ने मिलकर स्टेज पर एक यादगार शो पेश किया, जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।

दर्शकों ने खूब किया एन्जॉय 
सेरेमनी के बाद मेजबान मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच उद्घाटन मैच खेला गया। यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा और दर्शकों ने इसे खूब एन्जॉय किया।

ऐतिहासिक एज़्टेका स्टेडियम की खासियत
एज़्टेका स्टेडियम का वर्ल्ड कप इतिहास बहुत खास रहा है। यहां 1970 और 1986 के वर्ल्ड कप फाइनल खेले जा चुके हैं। यह पहला स्टेडियम बन गया है जिसने तीन बार ओपनिंग मैच की मेजबानी की है।

 

48 टीमों वाला बड़ा टूर्नामेंट
इस बार का वर्ल्ड कप 48 टीमों के साथ खेला जा रहा है। मैच अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में आयोजित होंगे। कुल 104 मुकाबले होंगे और फाइनल 19 जुलाई को न्यू जर्सी में खेला जाएगा।

खास म्यूजिक परफॉर्मेंस
इस इवेंट की एक और खास बात यह रही कि शकीरा और बर्ना बॉय ने मिलकर वर्ल्ड कप का आधिकारिक गाना “दाई दाई” प्रस्तुत किया। इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया और जोरदार तालियों से स्वागत किया।

अन्य कलाकारों की प्रस्तुति
जे बाल्विन और मशहूर टेनर एंड्रिया बोचेली समेत कई कलाकारों ने भी अपनी परफॉर्मेंस से कार्यक्रम में चार चांद लगाए। पूरी ओपनिंग सेरेमनी एक यादगार अनुभव बन गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें