Site icon Dainik Savera Times

बॉलीवुड के चर्चित कलाकार पंकज त्रिपाठी के जीजा मुन्ना तिवारी की सड़क दुर्घटना में मौत

रांची: झारखंड के धनबाद जिले में सड़क दुर्घटना में बॉलीवुड के चर्चित कलाकार पंकज त्रिपाठी के जीजा मुन्ना तिवारी की मौत हो गई जबकि उनकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।

दोनों बिहार के गोपालगंज के कमालपुर से धनबाद के निरसा आ रहे थे। पंकज के बहनोई मुन्ना तिवारी कार ड्राइव कर रहे थे और बहन सरिता कार में सवार थी। कार दुर्घटना के बाद दोनों को आनन-आनन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पंकज त्रिपाठी के जीजा मुन्ना तिवारी की मौत हो गई ।

Exit mobile version