Site icon Dainik Savera Times

शादी के बंधन में बंधी पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस Krishna Mukherjee, बंगाली और पारसी ब्राइडल लुक में तस्वीरें Viral

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी अपने बॉयफ्रेंड चिराग बाटलीवाला के 13 मार्च यानी के कल शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। बता दें के दोनों ने पहले बंगाली रीति-रिवाज से शादी की और फिर बाद में दोनों ने पारसी रीति-रिवाज से भी शादी की। शादी की तस्वीरें पुरे शोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमें दोनों बेहद अच्छे दिख रहे हैं। पारसी वेडिंग में कृष्णा और चिराग बहुत प्यारे लग रहे थे।

बता दें के चिराग ने पारसी ग्रूम लुक चुना था जिसमें उन्होंने उन्होंने व्हाइट ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ पारसी टोपी पहनी। वहीं, कृष्णा मुखर्जी ने व्हाइट साड़ी पहनी थी जिसमें इसे एक स्ट्रेपी ब्लाउज के साथ पेयर किया था। कृष्णा दुल्हन के लुक में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। उनके सभी फैंस इन तस्वीरों पर ढेर सारे कमैंट्स कर दोनों को बधाइयां दे रहे हैं। एक्ट्रेस की पारसी ब्राइडल लुक की बात करें तो उन्होंने अपने लुक को सिंपल रखा था और मांग में लगे सिंदूर और चूड़ा को फ्लॉन्ट किया था।

कम मेकअप और गजरे में बंधा बन किया था। वह इस ब्राइडल लुक में भी बेहद सुंदर लग रही थीं। दूसरी तरफ कृष्णा मुखर्जी की बंगाली शादी में एक्ट्रेस ने ट्रेडिशनल दुल्हन का लुक चुना था। उन्होंने व्हाइट कलर का लहंगा पहना था। एक्ट्रेस ने गले में डबल मोतियों का हार पहना था और साथ में माथा पट्टी और इयररिंग्स पेयर किये थे। दोनों की शादी की तस्वीरों और वीडियोस पुरे सोशल मीडिया में तहलका मचा रही हैं।

Exit mobile version