Site icon Dainik Savera Times

अल्लू अर्जुन की ‘Pushpa The Rule’ का पोस्‍टर आया सामने, 8 अप्रैल को टीजर होगा रिलीज

मुंबई: तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्‍म ‘पुष्पा: द रूल’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज फिल्‍म का पोस्‍टर लॉन्‍च हो गया है। फैंस के उत्‍साह को और बढ़ाते हुए फिल्म के निर्माताओं ने मंगलवार को फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर किया। पोस्टर में एक पैर का क्लोज-अप शॉट दिखाया गया है, जिसमें संभवतः अल्लू अर्जुन घुंघरू पहने हुए हैं। पैर में सिन्दूर लगा हुआ देखा जा सकता है।

फिल्‍म मेकर्स ने यह भी खुलासा किया कि आगामी फिल्म का टीजर 8 अप्रैल को अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर जारी किया जाएगा। फिल्म के निर्माताओं ने एक्स पर पोस्टर साझा करते हुए लिखा, ”आइए ‘पुष्पामासजाथरा’ शुरू करें। बहुप्रतीक्षित पुष्पा 2 द रूल टीजर 8 अप्रैल को दोगुनी ताकत के साथ आ रहा है।

फिल्म 15 अगस्त 2024 को दुनिया भर में रिलीज होगी।” अल्लू अर्जुन को हाल ही में जन्मदिन का तोहफा मिला जब दुबई के मैडम तुसाद संग्रहालय में उनकी मोम की प्रतिमा का अनावरण किया गया। उनकी मोम की प्रतिमा में ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ का उनका सिग्नेचर ‘झुकेगा नहीं साला’ वाला पोज है। अभिनेता अपने परिवार के साथ दुबई में समारोह में शामिल हुए थे।

Exit mobile version