Site icon Dainik Savera Times

‘पुष्पा 2: द रूल’ के पोस्टर ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, इंस्टाग्राम पर मिले 7 मिलियन लाइक्स

नई दिल्ली: ‘पुष्पा 2: द रूल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किया गया। इस पोस्-टर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। अल्लू अर्जुन के फैंंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इसे 7 मिलियन लाइक्स मिले हैं।निर्माताओं ने आइकन स्टार के जन्मदिन पर फिल्म से अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया।

सोशल मीडिया पर खबर साझा करते हुए, माइथ्री मूवी मेकर्स ने लिखा, ‘आइकन स्टार अल्लू अर्जुन के ‘पुष्पा 2: द रूल’ के फर्स्ट लुक पोस्ज़्टर ने इंस्टाग्राम पर 7 मिलियन लाइक्स पाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इतने ज्ज़्यादा लाइक्स पाने वाला यह पहला भारतीय फर्स्ट-लुक पोस्टर बन गया है।’अपनी घोषणा से ही, ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने दर्शकों के दिमाग पर एक महत्वपूर्ण छाप छोड़ी है।

पिछले महीने एक कार्यक्रम में अभिनेता ने ‘पुष्पा 2 द रूल’ का खुलासा करके दर्शकों की उम्ज़्मीदों को बढ़ा दिया था।स्टार से उनकी आगामी फिल्म की एक छोटी सी झलक देने के लिए फिल्ज़्म का एक डायलॉग कहकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।सुकुमार द्वारा निर्देशित ‘पुष्पा 2 द रूल’ में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल ने अभिनय किया है।

Exit mobile version