Site icon Dainik Savera Times

Shahid Kapoor की फिल्म ‘Bloody Daddy’ का पोस्टर हुआ रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म ब्लडी डैडी का पोस्टर रिलीज हो गया है।फिल्म ब्लडी डैडी के पोस्टर में शाहिद कपूर बेहद इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में शाहिद कपूर के साथ अंकुर भाटिया भी हैं।शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्टर को शेयर करते हुए बताया है कि इसका टीजर जल्द ही रिलीज होने वाला है।

बताया जा रहा है कि फिल्म ब्लडी डैडी ओटीटी पर रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहिद अंडरकवर कॉप के रोल में दिखने वाले हैं। फिल्म में वह अपने बेटे को छुड़ाने के लिए दुश्मनों से टक्कर लेते हुए दिखेंगे। फिल्म में रोनित रॉय और संजय कपूर ने विलेन की भूमिका निभाई है।‘ब्लडी डैडी’को फ्रेंच फिल्म‘निट ब्लैंच’(स्लीपलेस नाइट) का आधिकारिक रीमेक बताया जा रहा है।

Exit mobile version