Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई सामने, करीबी दोस्त Sheezan Khan के खिलाफ FIR

December 25, 2022

एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई सामने, करीबी दोस्त Sheezan Khan के खिलाफ FIR

अली बाबा-दास्तान ए काबुल की मशहूर एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने कल खुदकुशी की है, जिसके बाद अस्पताल में लेकर गए। वहां एक्ट्रेस को मृत घोषित कर दिया गया। सभी फैंस और परिवार वालों के मन में आखिर यही सवाल आरहा है कि तुनिशा ने खुदखुशी की क्यों ? तनीषा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का हर कोई इंतजार कर रहा था। बता दें तनीषा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, तुनिशा की मौत दम घुटने की वजह से हुई है। फांसी लगाने के बाद दम घुटने के कारण तुनिशा की मौत हुई. एक्ट्रेस के शरीर पर किसी भी तरह का कोई भी जख्म का निशान नहीं मिला है।

जानकारी के मुताबिक तुनिशा के अंतिम संस्कार की जानकारी भी सामने आ गई है। एक्ट्रेस के शव को मीरा रोड लाया जाएगा। यहां करीब 4-4.30 बजे के आसपास उनका अंतिम संस्कार होगा। बता दें कि तुनिषा शर्मा टेलीविजन के साथ-साथ बॉलीवुड में प्रसिद्ध नामों में से एक हैं। तनीषा शर्मा महज 20 साल की है। ऐसे में इस खबर ने इंडस्ट्री में सभी को हिलाकर रख दिया है। बताया गया है कि पिछले कुछ दिनों से वह सेट पर तनाव में दिख रही थी। जिसके चलते उन्होंने आज अपने मेकअप रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तुनिशा शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप से की और बाद में चक्रवर्ती सम्राट अशोक गब्बर पुंछवाला, शेर पंजाब, महाराजा रणजीत सिंह, इंटरनेट वाला लव, इश्क सुभान अल्लाह और अली बाबा दास्तान ए काबुल जैसे शो में अभिनय किया।

तुनिशा की मां ने एक्ट्रेस के खास दोस्त शीजान पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद बीती देर रात पुलिस ने शीजान खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में शीजान के खिलाफ धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस शीजान से मामले में पूछताछ कर रही है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें