Site icon Dainik Savera Times

हमेशा ऐसा लगता है कि प्रभास मेरे लिए बड़े भाई हैं: सनी सिंह

मुंबई: फिल्म ‘आदिपुरुष’ में काम कर रहे एक्टर सनी सिंह का कहना है कि प्रभास समय के पाबंद हैं। वह सेट पर हमेशा समय पर पहुंचते हैं।एक्टर ने हाल ही में पहली बार प्रभास के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए कहा कि बाहुबली स्टार की विनम्रता ही उन्हें एक बड़े सुपरस्टार के रूप में अलग करती है।

फिल्म में लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे सनी ने कहा, “प्रभास बहुत विनम्र हैं और यही उन्हें एक बड़ा सुपरस्टार बनाता है। यहां तक कि सेट पर भी वह बहुत व्यवस्थित और हमेशा समय पर आते हैं। वह सेट पर मौजूद सभी लोगों का ख्याल रखते हैं।”

“जब आप उनके आस-पास होंगे, तो आपको हमेशा एक भाई जैसा एहसास होगा। मुझे कभी नहीं लगा कि हम एक्टर्स हैं। हमेशा ऐसा लगता है कि वह मेरे बड़े भाई है।”‘आदिपुरुष’ का निर्देशन ओम राउत कर रहे हैं। सनी सिंह संजय दत्त के साथ ‘लव की अरेंज मैरिज’ और ‘द वर्जिन ट्री’ में भी नजर आएंगे।

Exit mobile version