Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Prabhas ने बर्थडे पर फैंस को दिया तोहफा, शुरू की Salaar Part 2 Shauryaanga Parvam की शूटिंग

October 23, 2024

Prabhas ने बर्थडे पर फैंस को दिया तोहफा, शुरू की Salaar Part 2 Shauryaanga Parvam की शूटिंग

मुंबई : होम्बले फिल्म्स की सलार: पार्ट 1 – सीजफायर ने अपनी रिलीज के साथ ही जबरदस्त धमाल मचा दिया है। इसने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाए हैं, बल्कि इसके सीक्वल सलार: पार्ट 2 – शौर्यंगा पर्वम के लिए भी दर्शकों में जबरदस्त उत्साह का माहौल बना दिया है। दिलचस्प बात यह है कि भारत के सबसे बड़े पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने अपना बर्थडे मानने के बार अपनी मच अवेटेड सीक्वल सलार: पार्ट 2 – शौर्यांगा पर्व की शूटिंग शुरू कर दी है।

ब्लॉकबस्टर के.जी.एफ. सीरीज और सलार: पार्ट 1 – सीजफायर पर अपने काम के लिए जाने जाने वाले प्रशांत नील द्वारा डायरेक्टेड, सलार: भाग 2 – शौर्यंगा पर्वम, एक्शन सिनेमा को अगले लेवल पर ले जाने के लिए तैयार है। इस फिल्म में प्रभास अपनी भूमिका में लौटेंगे, उनके साथ पृथ्वीराज सुकुमारन भी होंगे, जो एक साथ पहले पार्ट की रोमांचक कहानी को आगे बढ़ाएंगे। हाल का शूटिंग शेड्यूल 20 दिनों का है, जहां टीम जबरदस्त एक्शन सीन्स को फिल्माएगी, जिसका फैंस एक्साइटमेंट के साथ इंतजार कर रहे हैं।

सलार: पार्ट 2 – शौर्यांग पर्व वहीं से शुरू होती है जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी, और सत्ता संघर्ष, बदला, और मुक्ति की उलझी हुई दुनिया को और गहराई से दिखाती है।जैसे-जैसे तनाव बढ़ता है और दोस्ती की परीक्षा होती है, वैसे – वैसे दर्शक हैरान करने वाले सरप्राइजेज से भरे रोमांचक अनुभव की उम्मीद कर सकते हैं। कहानी ये दिखाएगी कि किरदार क्या करते हैं और उनके हर कदम के पीछे क्या इरादे होते हैं। ये एक रोमांचक कहानी दिखाएगी जिसमें दमदार ड्रामा के साथ जबरदस्त एक्शन सीन भी देखने मिलेंगे।

सलार: पार्ट 1 – सीजफायर अपने हिंदी टीवी प्रीमियर के साथ रिकॉर्ड्स तोड़ रहा है, जिसमें उसे 30 मिलियन से ज्यादा दर्शक देख रहे हैं। ₹700 करोड़ से ज्यादा बॉक्स ऑफिस पर कमाई के बाद और ओटीटी पर 200 दिन से ज्यादा टॉप ट्रेंडिंग फिल्मों में रहने के बाद, सलार अब अपने सैटेलाइट रिलीज के साथ भी बड़ा धमाका कर रहा है।

प्रभास का पूरा ध्यान सलार: पार्ट 2 – शौर्यंगा पर्व की शूटिंग पर है, लेकिन उनके पास आने वाले समय में बहुत काम है। सलार: पार्ट 2 – शौर्यंगा पर्व के अलावा, वह दूसरी फिल्मों की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, जिनमें द राजा साब और मच अवेटेड कल्कि 2898 AD: पार्ट 2 शामिल हैं।

इसके अलावा, होम्बले फिल्म्स जो दर्शकों के बीच पॉपुलर बनी हुई है, उनके पास फिल्मों की एक जबरदस्त लाइनअप है, जिसमें कंतारा: चैप्टर 1, सलार: पार्ट 2 – शौर्यंगा पर्वम, और कई अन्य के नाम शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें