Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2024 प्रसारण के दौरान कल्कि 2898 एडी से ‘भैरव’ के रूप में टेलीविजन स्क्रीन पर छाए रहे Prabhas

May 1, 2024

IPL 2024 प्रसारण के दौरान कल्कि 2898 एडी से ‘भैरव’ के रूप में टेलीविजन स्क्रीन पर छाए रहे Prabhas

मुंबई: दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास आईपीएल 2024 प्रसारण के दौरान कल्कि 2898 एडी से‘भैरव’के रूप में टेलीविजन स्क्रीन पर छाए रहे। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित सायंस फिक्शन महाकाव्य फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। बहुप्रतीक्षित साइंस-फिक्शन महाकाव्य कल्कि 2898 एडी मंगलवार की रात टेलीविजन स्क्रीन पर धूम मचा रही थी, विशेष रूप से स्टार स्पोर्ट्स पर।

आईपीएल 2024 के रोमांचक माहौल के बीच प्रभास ने दुनिया भर के दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया क्योंकि उन्होंने इस फिल्म के‘भैरव’अवतार में दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। इस वीडियो का प्रीमियर लखनऊ सुपर जायंट्स वर्सेज मुंबई इंडियंस आईपीएल मैच के दौरान हुआ। इससे पहले पिछले आईपीएल प्रसारण के दौरान अश्वत्थामा के रूप में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के किरदार के भव्य प्रदर्शन को अपार प्यार मिला था। नागअश्विन द्वारा निर्देशित और वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित‘कल्कि 2898 एडी’बहुभाषी फिल्म है। यह फिल्म 27 जून को रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें