Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Kalki 2898 AD’ की सफलता पर Prabhas ने की Deepika Padukone की तारीफ, बोले ‘पार्ट 2 होगा और भी बड़ा’

July 22, 2024

‘Kalki 2898 AD’ की सफलता पर Prabhas ने की Deepika Padukone की तारीफ, बोले ‘पार्ट 2 होगा और भी बड़ा’

मुंबई : प्रभास और दीपिका स्टारर फिल्म कल्कि 2898 AD की जबरदस्त सफलता के बाद जिसने दुनिया भर में 1000 करोड़ की कमाई अपने नाम कर ली है, दर्शकों के बीच अब उसके इंस्टॉलमेंट को लेकर जबरदस्त उत्साह है। नाग अश्विन द्वारा डायरेक्टेड कल्कि 2898 AD के पहले पार्ट ने अपनी अनोखी कहानी, शानदार सीन्स और बेहतरीन परफॉर्मेंस से दर्शकों को इंप्रेस किया है। ऐसे में अब, जब मेकर्स सीरीज के फाइनल पार्ट की प्लानिंग बना रहे हैं, तो फैंस के बीच सीक्वल को देखने की बेसब्री बढ़ती नजर आ रही है। बता दें कि फिल्म का फाइनल पार्ट प्रभास और दीपिका के साथ और भी बड़ा और बेहतर होने का वादा करता है।

प्रोड्यूसर्स द्वारा हाल ही में शेयर की गई एक क्लिप में, प्रभास ने टीम और कास्ट को धन्यवाद दिया, साथ ही पुष्टि की कि दूसरे पार्ट पर काम चल रहा है, साथ ही एक्टर ने दीपिका पादुकोण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि दीपिका की अगली फिल्म में एक बड़ी भूमिका होने वाली है। वीडियो में उन्होंने कहा है, कि “दीपिका को बहुत-बहुत धन्यवाद, वह बहुत खूबसूरत महिला हैं। और हम सभी जानते हैं कि हमारा दूसरा पार्ट और भी बड़ा होने वाला है।”

डायरेक्टर नाग अश्विन ने भी पहले फिल्म में दीपिका की अहम भूमिका पर जोर दिया था, साथ ही यह बात साफ कर दी थी कि दीपिका का किरदार ही कहानी का केंद्र है। नाग अश्विन ने कहा था, “दीपिका कहानी का सबसे अहम हिस्सा हैं। क्योंकि अगर आप उनका किरदार हटा दें तो कहानी नहीं बचेगी। कल्कि नहीं रहेगी।” इससे पता चलता है कि दीपिका इस फ्रेंचाइजी के लिए कितनी महत्वपूर्ण हैं, और उनकी भूमिका से सीक्वल में और भी ज्यादा गहराई और रोमांच आने की उम्मीद है।

प्रभास और दीपिका पादुकोण के फिर से फाइनल पार्ट में साथ आने से फिल्म का सिनेमैटिक एक्सपीरियंस और भी कमाल का होने वाला है। जैसे की कल्कि के मेकर्स इस एंबिशियस प्रोजेक्ट के लिए तैयारी कर रहे हैं, ऐसे में दर्शकों को एक थ्रिल कर देने वाले अंत का इंतजार है, जो पहले पार्ट के नजर आए रोमांच को सिर्फ मार्च नहीं करेगा, बल्कि उससे कहीं आगे निकल जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें