Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘कल्कि 2898 एडी’ में ‘भैरव’ की भूमिका निभाएंगे Prabhas,किरदार का नया लुक आया सामने

March 9, 2024

‘कल्कि 2898 एडी’ में ‘भैरव’ की भूमिका निभाएंगे Prabhas,किरदार का नया लुक आया सामने

मुंबई: दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास अपनी आने वाली फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में भैरव का किरदार निभाते नजर आयेंगे। नाग अश्विन निर्देशित विज्ञान कथा महाकाव्य ‘कल्कि 2898 एडी’ में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी की अहम भूमिका है।

‘कल्कि 2898 एडी के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर प्रभास का नया लुक रिलीज किया है और उनके किरदार का का नाम ‘भैरव’ बताया है। तस्वीर में प्रभास को पूरी तरह से काले रंग की पोशाक में आंखों पर एक गैजेट लगाए जमीन की तरफ निहारते देख रहे हैं। वैजयंती मूवीज निर्मित ‘कल्कि 2898 एडी’ एक पैन इंडिया फिल्म है।यह फिल्म 09 मई, 2024 को पूरे भारत में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें