Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Prasanth Varma, Mythri Movie Makers और PVCU कल पेश करेंगे “Jai Hanuman” का फर्स्ट लुक, प्री-लुक पोस्टर से बढ़ी एक्साइटमेंट

October 30, 2024

Prasanth Varma, Mythri Movie Makers और PVCU कल पेश करेंगे “Jai Hanuman” का फर्स्ट लुक, प्री-लुक पोस्टर से बढ़ी एक्साइटमेंट

“Jai Hanuman” First Look : हनुमान जिसने बॉक्स ऑफिस पर इस साल धूम मचाने के साथ दर्शकों का दिल जीतते हुए, फिल्म ने जबरदस्त सफलता अपने नाम की है। ऐसे में अब, क्रिएटिव डायरेक्टर प्रशांत वर्मा मच अवेटेड सीक्वल जय हनुमान को लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (PVCU) का हिस्सा यह फिल्म अपनी घोषणा के बाद से ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। टॉप प्रोडक्शन हाउस माइथ्री मूवी मेकर्स के शामिल होने से, एक एपिक सिनेमेटिक एक्सपीरियंस होने की उम्मीदें बहुत ज्यादा है।

हनुमान एक सरप्राइस हिट साबित हुई, जिसने हर जगह से दर्शकों का प्यार पाया। इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹350 करोड़ से ज़्यादा की कमाई करते हुए कई बॉक्स-ऑफ़िस रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस तरह से यह 2024 की दूसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली तेलुगु और साउथ इंडियन फ़िल्म बन गई, और साल की चौथी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली इंडियन फ़िल्म और अब तक की आठवीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म बन गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mythri Movie Makers (@mythriofficial)

इस दिवाली, एक कहानी जिंदा करती है हमारे वीर योद्धाओं को, उनकी शौर्य गाथाओं को और भारत के इतिहास को सम्मान देती है।❤️‍🔥 @MythriOfficial & @ThePVCU ने एक एपिक फिल्म #JAIHANUMAN 🔥 के लिए गर्व से हाथ मिलाया। दिवाली की पूर्व संध्या पर, 30 अक्टूबर को देखें फर्स्ट लुक 🙏 @prasanthvarmaofficial द्वारा एक ग्रैंड वर्जन #NaveenYerneni #YRavishankar #PVCU #DIWALIisCOMING

नए रिलीज हुए प्री-लुक पोस्टर ने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है। इसमें भगवान हनुमान को एक पुराने मंदिर की ओर जाते हुए दिखाया गया है। यह खास छवि कल, दिवाली से एक दिन पहले, एक बड़े अपडेट का इंतजार कर रहे लोगों की बेसब्री को और भी बढ़ा रही है। इस लुक ने प्रशांत वर्मा के जय हनुमान के आस-पास की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। ये सच में इंडियन सुपरहीरो सिनेमेटिक यूनिवर्स की शुरुआत है, जो कि इंडिया की समृद्ध पौराणिक कथाओं की वजह से दुनिया का सबसे बड़ा सुपरहीरो यूनिवर्स बन सकता है।

फैंस फिल्म के मेन एक्टर की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में हनुमान के किरदार को कौन निभाएगा, इसे लेकर बहुत सारे कयास लगाए जा रहे हैं। नवीन येरनेनी और वाई. रविशंकर द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म “जय हनुमान” में हाई क्वालिटी और एक्सीलेंट टेक्निकल स्टैंडर्ड का प्रदर्शन देखने मिलने वाला है। क्योंकि इन प्रोड्यूसर्स को क्वालिटी पर ध्यान देने के लिए जाना जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें