एंटरटेनमेंट डेस्क: इंडियन आइडल 3 के विनर प्रशांत तमांग अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। उनका रविवार को निधन हो गया। उनके इस तरह अचानक चले जाने से उनकी पत्नी मार्था एली पूरी तरह से टूट गई है। उन्होंने ANI से बात करते हुए अपना दर्द बयां किया है।
मार्था एली ने कहा- ‘प्रशांत की नैचुरल डेथ है, जब प्रशांत हमें छोड़कर गए तो वो सो रहे थे। मैं उस वक्त उनके साथ में थी। ये नैचुरल डेथ है। सभी को शुक्रिया, मुझे पूरी दुनिया से कॉल आ रहे हैं, जिन लोगों को मैं जानती हूं या जिन लोगों को मैं नहीं जानती। सभी फूल भेज रहे हैं। लोग मेरे घर के बाहर खड़े हैं। फैंस प्रशांत को आखिरी बार देखने के लिए हॉस्पिटल आए हैं।’
ये भी पढ़ें: ISRO का PSLV-C62 मिशन हुआ असफल, वी. नारायणन बोले- हम डेटा का एनालिसिस कर रहे
मार्था एली ने आगे कहा- मैं सभी फैंस का धन्यवाद करना चाहूंगी क्योंकि मैं कभी बाहर नहीं गई, लेकिन मैंने देखा है कि लोग कैसे उन्हें बहुत सपोर्ट करते थे। लोग मैसेज, रील्स, उनके गानों, उनके काम के जरिए उन्हें प्यार देते थे। उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, मैं चाहूंती हूं कि उन्हें अब और भी प्यार मिले। वो भले ही हमें छोड़कर चले गए लेकिन मैं चाहूंगी कि आप उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।’
बता दें प्रशांत तमांग ने सिंगर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इंडियन आइडल सीजन 3 जीतने के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने कई नेपाली फिल्मों में काम किया। प्रशांत ने पाताल लोक 2 भी की। वह सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान में नजर आने वाले थे।
ये भी पढ़ें: Sunil Jakhar ने पंजाब DGP को लिखा पत्र, वायरल वीडियो की फोरेंसिक जांच की मांग

