Site icon Dainik Savera Times

Preity Zinta ने IPL मैच से पहले ‘मां हाटकोटी’ के दरबार में नवाया शीश

शिमला: ईडन गार्डन कोलकाता में पंजाब किंग्स व कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले आईपीएल मैच से पहले पंजाब किंग्स टीम की ऑनर व बॉलीवुड की अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपने पैतृक गांव हाटकोटी में मां हाटकोटी के मंदिर में शीश नवाया। प्रीति जिंटा जैसे ही पैतृक गांव पहुंची तो फैंस का तांता लग गया। लोगों में प्रीति जिंटा के साथ सेल्फी खिंचवाने की होड़ लग गई। गौरतलब है कि आईपीएल अब एक निर्णायक स्टेज पर पहुंच चुका है। यहां से हर टीम के लिए हर मुकाबला जरूरी है। बात की जाए पंजाब किंग्स की तो टॉप चार में पहुंचने के लिए टीम को यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। पंजाब अभी भी अपनी पहली ट्रॉफी की तलाश में है।

प्रीति जिंटा ने जुड़वां बेटा और बेटी का शिमला के दुर्गा माता मंदिर हाटकोटी में मुंडन संस्कार करवाया। उनके अमेरिका निवासी पति जिन गुडईनफ भी इस पूजा-अर्चना में मौजूद रहे। मुंडन संस्कार के बाद उन्होंने मंदिर परिसर में लोगों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। प्रीति हाटकोटी मंदिर में सुबह करीब 10 बजे परिवार के साथ पहुंची। उनके साथ माता नील प्रभा जिंटा और भाई कर्नल दीपांकर जिंटा भी आए थे। मंदिर में पूजा के लिए पहले ही सभी व्यवस्था की गई थी।

Exit mobile version