Site icon Dainik Savera Times

क्रिसमस की तैयारी में जुटी प्रीति जिंटा, सांता क्लॉज के गेटअप में आई नज़र

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा इन दिनों किसमस की तैयारी में जुटी हुई है। एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह क्रिसमस की तैयारियों में जुटी नज़र आ रही हैं। वीडियो में प्रीती ने अपने घर में क्रिसमस ट्री सजाया है और वह सांता क्लॉज के गेटअप में नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए प्रीति ने लिखा, ‘‘क्रिसमस में हमेशा कुछ खास होता है। साल का अंत, क्रिसमस ट्री सजाने का उत्साह और गिफ्ट की एक्साइटमेंट, परिवारों का एक साथ आना और बर्फ का इंतजार। यह साल बीत चुका है और नया साल शुरु होने से पहले मैं आप सभी को विश करना चाहती हूं।’’

Exit mobile version