Site icon Dainik Savera Times

‘जापानी गुड़िया’ की तरह तैयार हुईं प्रीति जिंटा, फोटोशूट की झलक की शेयर

मुंबई: मशहूर एक्ट्रैस प्रीति जिंटा ने शनिवार को अपने नए फोटोशूट की एक झलक साझा की। एक्ट्रैस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की। फोटो में वह फ्लोरल ग्रीन कलर ड्रैस में नजर आ रही हैं। उन्होंने बालों का जूड़ा बनाया हुआ है और मैचिंग स्कार्फ लगाया हुआ है।

प्रीति ने अपने लुक को ब्लैक बैल्ट से पूरा किया। इस आउटफिट के साथ उन्होंने मेकअप के लिए ब्लैक आईलाइनर और रैड लिपस्टिक को चुना। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘स्ट्राइक ए पोज’, साथ ही रैड हार्ट वाला इमोजी भी शेयर किया। फैंस ने कमैंट सैक्शन में लिखा, ‘बवाल’। एक अन्य फैन ने लिखा, ‘पंजाबी कुड़ी जापानी गुड़िया की तरह लग रही है’।

Exit mobile version