Site icon Dainik Savera Times

प्रीति जिंटा ने बच्चों संग बीच पर की मस्ती, रेत का महल बनाते नजर आए जय और जिया

मुंबई:अभिनेत्री प्रीति जिंटा भले ही अब बड़े पर्दे पर नजर नहीं आती हो, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं।अभिनेत्री ने अपने दोनों बच्चों जय और जिया के साथ अपने वीकेंड की एक झलक साझा की। वह अपने बच्चों को लेकर बीच पर गईं।आउटिंग की तस्वीरें शेयर करते हुए ऐसा लग रहा है कि प्रीति अपने बच्चों से भी ज्यादा एन्जॉय कर रही हैं। तस्वीरों में जयऔर जिया रेत पर खेलते दिखाई दिए। वह रेत का महल बनाने में उनकी मदद कर रही हैं।

एक्ट्रेस ने बीच पर स्विमसूट पहना हुआ था, जबकि उनके बच्चों ने कलरफुल ड्रेस पहनी हुई थीं। फाइनेंशियल एनालिस्ट जीन गुडइनफ से शादी के बाद से प्रीति जिंटा लॉस एंजिल्स के पॉश इलाकों में रह रही हैं। शादी के 5 साल बाद प्रीति ने सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों का स्वागत किया।

Exit mobile version