Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Prime Video ने की सलीम-जावेद की डॉक्यूसीरीज “Angry Young Man” के ग्लोबल प्रीमियर की घोषणा

August 10, 2024

Prime Video ने की सलीम-जावेद की डॉक्यूसीरीज “Angry Young Man” के ग्लोबल प्रीमियर की घोषणा

मुंबई : इंडिया के पॉपुलर एंटरटेनमेंट प्लेटफ़ॉर्म प्राइम वीडियो ने घोषणा की है कि डॉक्यूसीरीज ‘एंग्री यंग मेन’ को 20 अगस्त को प्रीमियर किया जाएगा। तीन एपिसोड की यह सीरीज़ मशहूर राइटर सलीम खान और जावेद अख्तर की कहानी है, जिन्हें सलीम-जावेद के नाम से जाना जाता है। बता दें कि उन्हें इंडस्ट्री को दिए गए आइकॉनिक किरदारों और डायलॉग्स बनाकर भारतीय कहानी कहने के तरीके को बदल दिया, और लोगों पर कभी ना मिटने वाली छाप छोड़ी।

एंग्री यंग मेन को सलमान खान फिल्म्स, एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। इसके एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर्स में सलमा खान, सलमान खान, रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, जोया अख्तर और रीमा कागती हैं। इस सीरीज का डायरेक्शन नम्रता राव ने किया है, जो बतौर डायरेक्टर उनका पहला प्रोजेक्ट है। एंग्री यंग मेन का प्रीमियर इंडिया में सिर्फ प्राइम वीडियो पर और दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में 20 अगस्त को होगा। यह प्राइम मेंबर्स के लिए सबसे नई पेशकश है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

एंग्री यंग मेन सलीम-जावेद की कहानी है, जो 1970 के दशक की कुछ सबसे बड़ी बॉलीवुड हिट फिल्म्स जैसे शोले, ज़ंजीर, दीवार, यादों की बारात, डॉन, और ऐसी ही कई हिट प्रोजेक्ट्स की स्क्रीन राइटिंग के लिए जानी जाने वाली है। साथ मिलकर, उन्होंने “एंग्री यंग मैन” का किरदार एक सीरियस एंटी हीरो जैसा बनाया था, जिसने अपने गुस्से, विद्रोह और न्याय के लिए लड़ाई से पूरे देश को अपना दीवाना बना लिया था। उनके अलग होने की खबरें सालों तक चर्चा में रहीं, और भारतीय सिनेमा में कभी भी इतनी मजबूत पार्टनरशिप नहीं देखी गई। ये डॉक्यूमेंट्री उनकी लाइफ, उनकी राइटिंग, और उनकी विरासत पर एक व्यक्तिगत और इमानदार नज़र डालती है। खुद सलीम-जावेद अपनी कहानी सुनाते हैं, साथ ही भारतीय सिनेमा के कुछ सबसे जाने माने लोगों द्वारा भी कुछ यादगार किस्से भी शेयर किए गए हैं।

प्राइम वीडियो इंडिया में कंटेंट लाइसेंसिंग के डायरेक्टर मनीष मेंघानी ने कहा, “एंग्री यंग मेन हमारे लिए प्राइम वीडियो पर एक बहुत ही खास डॉक्यूसीरीज है। सलीम खान और जावेद अख्तर अपने समय के टॉप और सबसे ज्यादा डिमांड वाले राइटर डुओ थे। फिल्मों और पॉपुलर सिनेमा पर उनका बहुत बड़ा प्रभाव था, उन्होंने फिल्म मेकर्स की कई पीढ़ियों को इंस्पायर किया। यह सीरीज सिर्फ़ कहानी कहने से कहीं बढ़कर है; यह सलीम-जावेद की कमाल की यात्रा को पेश करके हिंदी सिनेमा के कोर को तलाशती है।”

मेंघानी आगे कहते हैं,“हम सलमान खान फिल्म्स, एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी के साथ इस आकर्षक डॉक्यूसीरीज पर काम करने के लिए उत्साहित हैं, जो दिखाती है कि कैसे सलीम-जावेद ने न सिर्फ सिनेमा को बदला बल्कि समाज पर भी एक हमेशा रहने वाला प्रभाव भी डाला। हमारा मानना ​​है कि इन दिग्गज लेखकों की टाइमलेस विरासत का जश्न मनाने वाली यह ईमानदार लेकिन कई लेयर वाली जर्नी, दुनिया भर के हमारे दर्शकों को अपनी तरफ खिंचेगी, जब इसका प्रीमियर 20 अगस्त को 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में सिर्फ प्राइम वीडियो पर होगा।”

सलमान खान कहते हैं, “दो समझदार, होशियार और प्रतिष्ठित व्यक्ति, दोनों ही अपने काम में बेस्ट हैं, जो एक-दूसरे के काम करने के तरीके और नेकी का गहरा सम्मान करते हैं – भारतीय सिनेमा के ‘एंग्री यंग मैन’। बड़े होते हुए, अपने पिता और जावेद साहब को फिल्मों में साथ काम करते देखना वाकई कमाल का था। सिनेमा के लिए उनके जुनून ने एक पूरी पीढ़ी के लिए हेरोइज्म के आईडिया को बदल दिया, जिससे क्लासिक फिल्मों की विरासत बनी। पर्सन तौर पर, मैं उन्हें भविष्य में फिर से साथ काम करते देखना पसंद करूंगा, और मुझे उम्मीद है कि फैंस और दर्शक भी ऐसा ही महसूस करेंगे। चाहे वह समय हो, नियति हो या पेशेवर विकल्प जो उन्हें फिर से साथ लाए, उनकी पार्टनरशिप हमेशा बेस्ट लेकर आती है।

सलमान खान आगे कहते हैं, “एंग्री यंग मेन उनकी कमाल की क्रिएटिविटी और इंजिन सिनेमा पर उनके गहरे प्रभाव के लिए एक श्रद्धांजलि है। यह दो सुपरस्टार राइटर की जिंदगी पर एक नजदीकी नज़र है जिन्होंने हमेशा के लिए कहानी कहने के तरीके को बदल दिया। यह सीरीज दोनों परिवारों के लिए खास है। मुझे उम्मीद है कि यह हमारे डैडस, “एंग्री यंग मेन” के लिए एक नया चैप्टर शुरू करेगा, जो अब बूढ़े हो गए हैं। उम्मीद है कि वे अपनी जिंदगी के इस समय को खुशी और अच्छे स्वास्थ्य के साथ एंजॉय करें। कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग के किंग्स अमर रहें। वे हमारे कल के क्रिएटर हैं और हमारे आज और भविष्य के मार्गदर्शक हैं।”

जोया अख्तर ने कहा, “एंग्री यंग मेन” उन दो लोगों की कहानी है जिन्होंने 70 के दशक में हिंदी सिनेमा को परिभाषित करने वाला एक किरदार बनाया था। ये सलीम-जावेद के ज़बरदस्त सफ़र की कहानी है, जो छोटे शहरों से लेकर सिल्वर स्क्रीन पर छा गए, और कैसे उन्होंने अपनी मुश्किलें, दिल टूटने का दर्द, और अपना स्वैग अपनी फिल्मों में डाला।”

फरहान अख्तर ने कहा, “मुझे याद है कि मेरे पिता और सलीम अंकल को हर कोई सलीम-जावेद कहकर बुलाता था, जैसे कि वे एक ही व्यक्ति हों; उनके नाम का कभी अलग-अलग उल्लेख नहीं किया जाता था, बल्कि हमेशा एक साथ। उनका सफर दृढ़ संकल्प, जुनून और हिंदी सिनेमा को बदलने की तीव्र इच्छा से भरी थी, खासकर राइटर्स को जिस तरह से देखा जाता था। उन्होंने सफलता हासिल की और उन्होंने एक कभी न मिटने वाली छाप छोड़ी, जो आज भी पीढ़ियों को इंस्पायर करता है।”

उन्होंने आगे कहा, “एंग्री यंग मेन दो कमाल के कलाकारों के टेलेंट और विरासत को सलाम करता है। हम प्राइम वीडियो के लिए जरिए डॉक्युसीरीज को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचना चाहते हैं, गर्व महसूस करते हुए, और अपनी कहानी कहने में सबसे बेहतरीन होने के लिए कमिटमेंट को आगे बढ़ा रहे हैं।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें