Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Prime Video ने Anil Kapoor के जन्मदिन पर फैंस को दिया ‘Subedaar’ फिल्म की फर्स्ट लूक का तोहफा

December 24, 2024

Prime Video ने Anil Kapoor के जन्मदिन पर फैंस को दिया ‘Subedaar’ फिल्म की फर्स्ट लूक का तोहफा

Prime Video Gifted Fans : प्राइम वीडियो ने आज अनिल कपूर के जन्मदिन पर उनके फैंस को खास तोहफा दिया है। ओपनिंग इमेज फिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क (AKFCN) के साथ मिलकर उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म सूबेदार की पहली झलक पेश की है। फिल्म भारत के दिल कहे जाने वाले इलाकों पर आधारित है और सूबेदार अर्जुन मौर्य की कहानी दिखाती है, जो अब आम जिंदगी की मुश्किलों से जूझ रहे हैं। इसमें अनिल कपूर का दमदार रोल है और राधिका मदान उनकी बेटी बनी हैं। सूबेदार का डायरेक्टर मशहूर डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी ने किया है। ओपनिंग इमेज फिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क (AKFCN) के बैनर तले बनी यह एक्शन से भरपूर फिल्म हाल ही में उत्तर प्रदेश में अपनी जोरदार आउटडोर शूटिंग खत्म कर चुकी है। अब इसका आखिरी शेड्यूल जनवरी में शुरू होगा।

Prime Video Gifted Fans
Prime Video Gifted Fans

फर्स्ट लुक की शुरुआत दमदार विजुअल्स के साथ होती है, जिसमें बैकग्राउंड में बजता सूबेदार का जोश भर देने वाला थीम ट्रैक है। ये शुरुआत से ही आपका ध्यान खींच लेता है और आखिर तक बांधे रखता है। अनिल कपूर की दमदार मौजूदगी थ्रिलिंग लगती है, जहां वह एक सख्त और जोशीले किरदार को पूरे परफेक्शन के साथ निभाते हैं। वीडियो में बढ़ता हुआ तनाव उनकी हाई-एनर्जी और दमदार परफॉर्मेंस की झलक दिखाता है।

अनिल कपूर ने कहा, कि “सूबेदार मेरे लिए बेहद खास है। यह सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं है, बल्कि यह हिम्मत, सम्मान, परिवार और जिंदगी में आने वाली चुनौतियों से लड़ने की कहानी है। इस फिल्म के लिए सुरेश से बेहतर डायरेक्टर कोई नहीं हो सकता था, और इस कहानी में जान फूंकने के लिए विक्रम और उनकी टीम के साथ काम करना भी उतना ही खास है। अपने जन्मदिन पर सूबेदार अर्जुन मौर्या की पहली झलक दिखाना मेरे लिए उन फैंस को तोहफा है, जिन्होंने इन सालों में हमेशा मेरा साथ दिया।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

सूबेदार, ओपनिंग इमेज फिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क (AKFCN) का प्रोडक्शन है। सुरेश त्रिवेणी द्वारा डायरेक्टेड, यह ओरिजिनल फिल्म विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और सुरेश त्रिवेणी द्वारा प्रोड्यूस की गई है। इसकी दिलचस्प कहानी सुरेश त्रिवेणी और प्रज्वल चंद्रशेखर ने लिखी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें