Dainik Savera Times

Prime Video पेश करता है Ziddi Girls, मैटिल्डा हाउस की जिद्दी, बेखौफ और शानदार लड़कियों की हैं कहानी

Prime Video Presents Ziddi Girls

Prime Video Presents Ziddi Girls : भारत के सबसे पसंदीदा मनोरंजन डेस्टिनेशन प्राइम वीडियो ने आज अपनी आगामी ओरिजिनल यंग एडल्ट सीरीज जिद्दी गर्ल्स की प्रीमियर तारीख की घोषणा की। प्रीतिश नंदी कम्युनिकेशंस के बैनर तले बनी इस सीरीज का निर्माण प्रीतिश नंदी ने किया है और इसे रंगीता प्रीतिश नंदी और इशिता प्रीतिश नंदी ने बनाया है। इस सीरीज का निर्देशन शोनाली बोस ने किया है, और इसे वसंत नाथ और नेहा वीणा शर्मा ने लिखा और निर्देशित भी किया है। जिद्दी गर्ल्स एक ताजगी भरी और प्रासंगिक कॉलेज ड्रामा सीरीज है, जो अपनी पहचान तलाशने और जीवन भर की दोस्ती को संजोने की कहानी है। यह सीरीज मनोरंजन और विचारोत्तेजक विषयों के साथ खूबसूरती से जोड़ती है। इसमें अतिया तारा नायक, उमंग भड़ाना, जायना अली, दिया दामिनी, और अनुप्रिया कैरोल जैसे प्रतिभाशाली नए कलाकारों के साथ-साथ सिमरन, नंदिता दास, नंदीश सिंह संधू, लिलेट दुबे और रेवती जैसे प्रसिद्ध कलाकार भी शामिल हैं। यह आठ-एपिसोड की हिंदी ओरिजिनल सीरीज 27 फरवरी को प्राइम वीडियो पर विशेष रूप से भारत और 240 से अधिक देशों व क्षेत्रों में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।

Prime Video Presents Ziddi Girls
Prime Video Presents Ziddi Girls

जिद्दी गर्ल्स युवावस्था और आदर्शवाद के जादू को खूबसूरती से दर्शाती है, जहां नई उम्मीदें और अनिश्चितताएं साथ चलती हैं। यह कहानी जनरेशन Z की उन नई छात्राओं की है, जो एक प्रतिष्ठित दिल्ली कॉलेज में प्रवेश करती हैं, अपने सपनों को साकार करने और वयस्कता की वास्तविकताओं से जूझने की उम्मीद करती है। सीरीज उन अनुभवों को उजागर करती है जो स्वागत करने वाले और कठोर, दोनों हो सकते हैं, जहां प्रेम और दिल टूटना, उम्मीद और मोहभंग, विद्रोह और विकास, मासूमियत और वयस्क जीवन की कठोर सच्चाइयाँ एक साथ चलती हैं। अपने मूल में, ज़िद्दी गर्ल्स दोस्ती और बहनचारे का जश्न मनाती है, यह दिखाते हुए कि एकता और अटूट समर्थन की ताकत कैसे इन युवतियों को अपने सपनों की ओर बढ़ने और एक अनोखा रिश्ता बनाने में मदद करती है।

प्राइम वीडियो इंडिया के ओरिजिनल्स के प्रमुख, निखिल मधोक ने कहा, कि “प्राइम वीडियो में, हमें विविध दर्शकों से जुड़ने वाली अनोखी कहानियाँ प्रस्तुत करने पर गर्व हैं। हमारा उद्देश्य ऐसे क्रिएटर्स को सशक्त बनाना है, जो प्रामाणिक, प्रभावशाली और दर्शकों से गहराई से जुड़ने वाली कहानियाँ बनाते हैं”। ज़िद्दी गर्ल्स आधुनिक दौर की आत्म-खोज की यात्रा को दर्शाती है, जो वयस्क जीवन की चुनौतियों और उपलब्धियों को एक नए, सशक्त महिला दृष्टिकोण से प्रस्तुत करती है। यह कहानी हमारे किरदारों के व्यक्तिगत जीवन की जटिलताओं में गहराई से उतरती है, उनकी अडिग शक्ति और संघर्ष करने की दृढ़ता को उजागर करती है। हमें दिवंगत प्रीतिश नंदी और प्रीतिश नंदी कम्युनिकेशंस की टीम के प्रति गहरा आभार है, जिनके दूरदर्शी योगदान से यह सीरीज जीवंत हुई। हमें विश्वास है कि जिद्दी गर्ल्स दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ उन्हें प्रेरित करने और गहराई से जोड़ने में सफल होगी।”

सीरीज की निर्माता, रंगीता और इशिता प्रीतिश नंदी ने कहा, कि “प्राइम वीडियो और हमारा साथ काफी पुराना है, खासकर बेहद सफल और इंटरनेशनल एमी- नामांकित फोर मोर शॉट्स प्लीज के साथ, जो मुंबई जैसे अकेलेपन भरे शहर में महिला की दोस्ती की कहानी थी। अगर आपको लगता है कि हमने बहनों के जश्न की बस यही एक कहानी सुनाई है, तो ज़िद्दी गर्ल्स यह दिखाने के लिए आ रही है कि यह तो बस शुरुआत है। ज़िद्दी गर्ल्स 5 युवा लड़कियों के बारे में एक सीरीज़ है जो दिल्ली जैसे शहर में अपनी पहचान और जीवन को समृद्ध बनाने वाली दोस्ती की तलाश कर रही हैं। वे जितनी जोशीली हैं, उतनी ही युवा भी है, और कुछ लोगों की नजर में शायद थोड़ी नासमझ भी है, जिद्दी गर्ल्स इन लड़कियों की आत्म-खोज और अडिग साहस की एक अविस्मरणीय यात्रा को प्रस्तुत करती है। आखिरकार, हम वही हैं जो अपने विश्वासों और आदर्शों के लिए अडिग रहते हैं।

Exit mobile version