Dainik Savera Times

रियल फायरफाइटर्स और चीफ ऑफिसर्स के साथ दिल्ली में प्राइम वीडियो की फिल्म अग्नि की स्पेशल स्क्रीनिंग

Prime Video’s film Agni : अग्नि, प्राइम वीडियो की मच अवेटेड ओरिजिनल फिल्म का स्पेशल प्रीमियर नई दिल्ली के फिल्म्स डिवीजन ऑफ इंडिया में आयोजित किया गया। ग्लोबल रिलीज से पहले इसे फायर फाइटर्स और चीफ ऑफिसर्स के लिए प्रदर्शित किया गया। राजधानी में हुई ये खास स्क्रीनिंग उन बहादुर लोगों के लिए एक दिल से दी गई श्रद्धांजलि थी, जो हमेशा आगे बढ़कर आग से लड़ते हैं और लोगों की जिंदगी बचाते हैं।

इस इवेंट में रियल लाइफ फायरफाइटर्स, फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी, डायरेक्टर श्री अतुल गर्ग और डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर श्री एम.के. चट्टोपाध्याय की मौजूदगी ने इसे और खास बना दिया। ये इवेंट उन बहादुर गुमनाम हीरोज और उनकी विरासत को दिल से दी गई एक श्रद्धांजलि थी। इस इवेंट में टैलेंटेड एक्टर्स प्रतीक गांधी और दिव्येंदु भी मौजूद थे। उन्होंने नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर राहुल ढोलकिया के साथ अपने जबरदस्त परफॉर्मेंस से सबको इंप्रेस कर दिया। ये शाम पूरी तरह से उन बहादुर हीरोज के डेडिकेशन और कमिटमेंट को समर्पित थी। वहां मौजूद लोगों ने फिल्म की शानदार कहानी और फायरफाइटर्स की बहादुरी भरी दुनिया को करीब से जानने का जश्न मनाया।

अग्नि भारत में फायरफाइटर्स की जिंदगी और उनकी बहादुरी को दिखाने वाली पहली फिल्म है, जो उनकी हिम्मत, इज्जत और बलिदान को दिल से सलामी देती है। एक्सेल एंटरटेनमेंट की इस फिल्म में सैयामी खेर, साईं ताम्हणकर, जितेंद्र जोशी, उदित अरोड़ा और कबीर शाह जैसे एक्टर्स ने अहम रोल निभाए हैं। साथ ही प्रतीक गांधी और दिव्येंदु भी लीड रोल में नजर आएंगे। अग्नि का प्रीमियर 6 दिसंबर को भारत और दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में खास तौर से प्राइम वीडियो पर होगा।

Exit mobile version