Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुंबई में दिखी प्राइम वीडियो की ‘The Tribe’ की धूम, रियलिटी सीरीज के लॉन्च पर मनाया गया खास जश्न

October 5, 2024

मुंबई में दिखी प्राइम वीडियो की ‘The Tribe’ की धूम, रियलिटी सीरीज के लॉन्च पर मनाया गया खास जश्न

मुंबई : द ट्राइब की कास्ट अपने नए रियलिटी सीरीज, द ट्राइब, के लॉन्च का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुई, जो अब सिर्फ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर रही है। यह ग्लैमरस इवेंट मुंबई के एक हाई-एंड वेन्यू पर हुआ। जहां, अलाना पांडे, अलाविया जाफ़री, सृष्टि पोरी, आर्यना गांधी, अल्फिया जाफ़री, और हार्दिक जावेरी जैसे कास्ट मेंबर्स ने ब्लू कार्पेट पर वॉक करते हुए सभी की नजरें अपनी ओर खींची।

जब दोस्तों और परिवार के लोग जश्न में शामिल हुए, तो माहौल उत्साह से भर गया। इस खास मौके पर सारा तेंदुलकर, जावेद जाफ़री, रूमी जाफ़री, अवनीत कौर, पलक तिवारी, मीज़ान जाफ़री, तान्या देओल, सई मांजरेकर, क्रिस्टल डिसूज़ा, आलिया कश्यप और सूफ़यान नाडियाडवाला जैसे उल्लेखनीय मेहमान थे, जो अपनी नई सीरीज़ द ट्राइब का सपोर्ट करने के लिए एक साथ आए।

धर्माटिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के तले, करण जौहर, अपूर्व मेहता और अनीशा बेग जैसे इंडस्ट्री के दिग्गज इसमें एक्सरक्यूटिव प्रोड्यूसर्स की भूमिका निभा रहे हैं। बता दें कि द ट्राइब युवा, ग्लैमरस और कमाल के कंटेंट क्रिएटर्स के सफर को दिखाता है, जिनमें अलाना पांडे, अलाविया जाफ़री, सृष्टि पोरी, आर्यना गांधी और अल्फ़िया जाफ़री शामिल हैं, साथ ही डिजिटल प्रचारक और इन्वेस्टर हार्दिक ज़वेरी भी हैं।

इस सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे ये लोग अपने परिवारों से दूर और कम्फर्ट जोन से बाहर आकर लॉस एंजिल्स में शिफ्ट होते हैं, जहां वे अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करते हैं। अब आप इस रियलिटी ड्रामे को प्राइम वीडियो पर हिंदी में देख सकते हैं, इंग्लिश सबटाइटल्स के साथ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें