Site icon Dainik Savera Times

मेट गाला में प्रियंका और निक की ट्यूनिंग ने जीता लोगों का दिल

मुंबई: एक्ट्रेस-प्रोड्यूसर प्रियंका चोपड़ा को स्ट्रीमिंग शो सिटाडेल के लिए शानदार फीडबैक मिल रहा है। एक्ट्रेस अपने पति निक जोनस के साथ मेट गाला पहुंची। दोनों की ट्यूनिंग ने हर किसी का दिल जीत लिया। मेट गाला को न्यूयॉर्क शहर में मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित किया गया था।मेट गाला के रेड कार्पेट पर एक्ट्रेस अपने पति निक जोनस के साथ नजर आईं। उन्होंने मशहूर डिजाइनर वैलेंटिनो का थाई-हाई स्लिट ब्लैक गाउन पहना था। इस बोल्ड गाउन में प्रियंका की एंट्री को मेट गाला में सबसे जोरदार तालियां मिलीं।

इस कपल ने दिवंगत फैशन आइकन कार्ल लेगरफेल्ड को श्रद्धांजलि देने के लिए ब्लैक एंड व्हाइट की थीम चुनी, जिस पर इस साल की मेट गाला थीम आधारित है। निक ने ब्लैक लेदर ब्लेजर के साथ वाइट शर्ट पहन रखी थी।दिलचस्प बात यह है कि प्रियंका और निक की लव स्टोरी 2017 में मेट गाला कार्पेट पर शुरू हुई थी, जब दोनों को राल्फ लॉरेन कॉउचर में देखा गया था।

 

Exit mobile version