Site icon Dainik Savera Times

Easter पर प्रियंका Priyanka Chopra ने बेटी Malti के साथ किया सेलिब्रेशन, वायरल हुईं तस्वीरें

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ईस्टर अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा के साथ मनाया। प्रियंका चोपड़ा अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। प्रियंका अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा की प्यारी तस्वीरें भी शेयर करती रहती है। प्रियंका ने अपने इंस्टा पर मालती मैरी के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं।

पहली तस्वीर में मालती अपनी मां प्रियंका के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में मालती ने व्हाइट टीशर्ट पहनी है जिस पर मालती मैरी फर्स्ट ईस्टर लिखा हुआ है। वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका ने बेटी के साथ नाइट सूट में ट्विनिंग की है और वे मालती को गोद में लिए हुए बाथरूम में मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं।

वहीं तीसरी तस्वीर में मालती अकेले बैठी हुई हैं और कुछ हाथ में लिए हुए नजर आ रही हैं जबकि आखिरी तस्वीर में मालती अपने लॉन में सोफे पर बैठकर डॉग्स के साथ खेल रही है। प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘ईस्टर संडे’। इन तस्वीरों को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

 

Exit mobile version