Site icon Dainik Savera Times

Priyanka Chopra Jonas फिल्म ‘The Bluff’ की शूटिंग के लिए पहुंचीं ऑस्ट्रेलिया,इंस्टाग्राम पर साझा की वीडियो

लास एंजिलिस: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ की शूटिंग के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंची हैं। प्रियंका चोपड़ा ‘द ब्लफ’ फिल्म में एक पूर्व समुद्री डाकू का किरदार निभाएंगी। ‘एजीबीओ स्टूडियोज’ और ‘अमेजन एमजीएम स्टूडियोज’ इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं।

फिल्म के निर्देशक फ्रैंक ई फ्लावर्स हैं। प्रियंका (41) ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें वह अपनी बेटी मालती मैरी जोनस के साथ यात्रा करती नजर आ रही हैं। उन्होंने लिखा, ‘‘(ऑस्ट्रेलिया) पहुंच गए। ‘द ब्लफ’। अब तक की अपनी सबसे बेहतरीन साथी के साथ यात्रा।’ प्रियंका लॉस एंजिलिस में रहती हैं।

Exit mobile version