Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Priyanka Chopra ने किया खुलासा, 30 साल की उम्र में कराए एग्स फ्रीज

March 29, 2023

Priyanka Chopra ने किया खुलासा, 30 साल की उम्र में कराए एग्स फ्रीज

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने खुलासा किया कि उन्होंने 30 साल की उम्र में मां मधु चोपड़ा की सलाह पर अपने एग्स फ्रीज करवाए थे। उनकी मां एक पेशवर गायनोलॉजिस्ट हैं।2022 में सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे मालती मैरी का स्वागत करने वाली प्रियंका ने पोडकास्ट आर्मचेयर एक्सपर्ट पर डैक्स शेपर्ड को बताया, “ऐसा करने से मुझे आजादी महसूस हुई क्योंकि मैं अपने करियर में बहुत कुछ हासिल करना चाहती थी।”

“इसके साथ ही, मैं तब तक उस शख्स से मिली भी नहीं थीं जिनके साथ बच्चे पैदा कर सकें। तो सभी तरह की चिंताओं को छोड़कर मैंने अपनी मां की सलाह से अपने एग्स फ्रीज करा दिए।” “मुझे हमेशा से पता था कि मुझे बच्चे चाहिए और यही वजह है कि मैं निक को डेट नहीं करना चाहती थी क्योंकि मुझे लगता था कि पता नहीं 25 की उम्र में उसे बच्चा चाहिए कि नहीं।”

एक्ट्रेस ने कहा, “मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं और मैं यूनिसेफ में बच्चों के साथ काम करती हूं, मैं बच्चों के हॉस्पिटल में वॉलंटियर होती हूं। मैं बड़ों से कहीं अधिक समय बच्चों के साथ बिताती हूं। मुझे बच्चे इतने पसंद हैं कि हमारी सारी पार्टियां बच्चों और डॉग्स फे्रंडली होती हैं। हमारे घर आप इन्हें कभी भी ला सकते हैं।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें