Dainik Savera Times

Priyanka Chopra ने फैंस को अपनी प्यारी ‘डायना’ से मिलवाया, सोशल मीडिया पर शेयर की प्यारी तस्वीरें

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra : बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा जोनास ने फैंस से अपना डेली रूटीन शेयर किया। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी पेट डॉग ‘डायना’ का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया, जिसमें वह खेलती नजर आ रही है।

प्रियंका ने लिखा, ‘जब मैं काम से घर आती हूंं’ । अभिनेत्री अक्सर अपने डॉग की मनमोहक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उन्होंने वीडियो में एरिक कारमेन का गाना ‘हंग्री आइज‘ भी जोड़ा।

बता दें कि प्रियंका और उनके पति निक जोनास के पास तीन पैट हैं, जिनके नाम डायना, पांडा और जीनो है। एक इंटरव्यू में, ‘बेवॉच’ अभिनेत्री ने डायना के साथ अपने खास रिश्ते के बारे में बात की थी। हालांकि वह अपने तीनों पालतू जानवरों से बेहद प्यार करती है, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि डायना उनके दिल में एक अलग जगह रखती हैं।

अपने रिश्ते के बारे में बताते हुए, प्रियंका ने बताया कि डायना पहली पप्पी थी जिसकी उन्होंने पूरी तरह से देखभाल की। उन्होंने यह भी बताया कि डायना उनके जीवन में उस दौर में आई जब वो अमेरिका आई थीं और अपने पिता के निधन का शोक मना रही थीं। तब वो खुद को अकेला महसूस करती थीं। डायना न्यूयॉर्क में नॉर्थ शोर रेस्क्यू से हैं।

बता दें कि बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका आए दिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। उन्ज़्होंने हाल ही में प्रशंसकों से बीते सप्ताह की एक झलक शेयर की थी।

प्रियंका के करियर पर एक नजर डाले तो वह अपकमिंग कॉमेडी फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट‘ में इदरीस एल्बा और जॉन सीना के साथ दिखाई देंगी। वह कार्ल अर्बन संग ‘द ब्लफ‘ में एक समुद्री डाकू की भूमिका में दिखेंगी।

Exit mobile version