Site icon Dainik Savera Times

प्रियंका चोपड़ा ने दिया सरोगेट के इस्तेमाल की आलोचना का जवाब

लॉस एंजेलिस: ‘क्वांटिको’ की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपने सरोगेट के इस्तेमाल को लेकर हो रही आलोचना को संबोधित करके हुए अपनी बात रखी। 40 वर्षीय अभिनेत्री ने ‘ब्रिटिश वोग’ के साथ मातृत्व और बेटी मालती मैरी की मां के रूप में जीवन की अपनी यात्रा साझा की, जिसने इस सप्ताह अपना पहला जन्मदिन मनाया।मालती के जन्म की घोषणा प्रियंका चोपड़ा जोनस और पति निक जोनस ने एक संयुक्त बयान में सोशल मीडिया पर की थी।

सरोगेट के माध्यम से उनकी बच्ची का जन्म होने की खबर पर टिप्पणी और आलोचना की गई जो नई मां के लिए कठिन थी। उन्होंने ‘ब्रिटिश वोग’ से कहा, ‘‘जब लोग मेरे बारे में बात करते हैं तो कोई बात नहीं, लेकिन यह बहुत दर्दनाक है जब वे मेरी बेटी के बारे में बात करते हैं। उसको बाहर रखना चाहिए।’’‘पीपल’ के अनुसार, चोपड़ा जोनस ने पुष्टि की कि उनके लिए सरोगेट का उपयोग चिकित्सकीय रूप से आवश्यक था।इस बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘‘मुझे चिकित्सकीय जटिलताएं थीं, यह एक आवश्यक कदम था और मैं बहुत आभारी हूं कि मैं उस स्थिति में थी जहां मैं ऐसा कर सकती थी। हमारा सरोगेट इतना उदार, दयालु, प्यारा और मजाकिया थी, और उसने छह महीने तक हमारे लिए इस कीमती उपहार का ख्याल रखा।’’

यह देखते हुए कि आलोचकों को उनके बारे में अपने विचारों को बदलने की संभावना नहीं है, प्रियंका चोपड़ा जोनस ने कहा, ‘‘आप मुझे नहीं जानते। आप नहीं जानते कि मैं क्या कर रही हूं। और सिर्फ इसलिए कि मैं अपना चिकित्सा इतिहास नहीं बनाना चाहती, या मेरी बेटी की, वजह चाहे जो भी रही हो, जनता आपको इसका अधिकार नहीं देती है।’’

 

Exit mobile version