Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Priyanka Chopra ने Citadel 2 से अपनी ग्लैमरस तस्वीर की शेयर, सेट पर मॉम से मिलने आई Malti, देखें वीडियो

October 6, 2024

Priyanka Chopra ने Citadel 2 से अपनी ग्लैमरस तस्वीर की शेयर, सेट पर मॉम से मिलने आई Malti, देखें वीडियो

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा ने अपनी आने वाली फिल्म सिटाडेल 2 से अपनी ग्लैमरस तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फिल्म सिटाडेल 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में प्रियंका ने ‘सिटाडेल 2’ से अपने लुक और बेटी मालती के साथ बिताए कुछ यादगार पल की तस्वीर और वीडियो शेयर किया है।

सेट पर प्रियंका से मिलने आई मालती और गाया गाना

पहली दो तस्वीरों में प्रियंका ने सिटाडेल 2 से ‘नादिया’ के किरदार में अपने लुक को दिखाया है। इसके बाद एक वीडियो हैं, जिसमें वह शूट से फ्री होकर कुछ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करती नजर आ रही हैं। प्रियंका ने मालती की एक तस्वीर भी शेयर की और बताया कि वह उनसे सेट पर मिलने आई थी। काम से ब्रेक लेकर प्रियंका अपनी बेटी मालती को पार्क लेकर गईं, जहां उन्होंने उसे झूला झुलाया। इसी के साथ प्रियंका ने एक अन्य वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह मालती के साथ वॉक करती नजर आ रही हैं। इस दौरान मालती कोई गाना गा रही हैं। प्रियंका की इन तस्वीरों को उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें