Site icon Dainik Savera Times

Priyanka Chopra ने शेयर की Web Series ‘Citadel’ की पहली झलक, फैंस ने बांधे तारीफों के पुल

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी आने वाली वेबसीरीज सिटाडेल की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है।वेबसीरीज सिटाडेल का निर्माण रुसो ब्रदर्स कर रहे हैं।प्रियंका इस वेबसीरीज में अहम भूमिका निभाती नजर आयेंगी।

प्रियंका चोपड़ा सिटाडेल में अपने किरदार की कई तस्वीरें साझा कीं। प्रियंका ने तस्वीरें इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की हैं। प्रियंका के अलावा सीरीज से और भी प्रमुख किरदारों की झलक दिखायी गयी है। प्रियंका ने नौ तस्वीरें साझा की हैं। पहली फोटो में वह पिस्तौल ताने हुए बैठी हैं।

बाकी तस्वीरों में भी उनके तेवर नजर आ रहे हैं। सिटाडेल साइंस फिक्शन ड्रामा सीरीज है। प्रियंका स्पाइ के किरदार में नजर आएंगी। उनके किरदार का नाम एजेंट नादिया का है। पहले सीजन में 6 एपिसोड्स होंगे, जिनमें से दो अप्रैल में रिलीज किये जा रहे हैं।सिटाडेल प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी।

Exit mobile version