Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Priyanka Chopra ने ईद-उल-अजहा की दी शुभकामनाएं, कहा- आपकी प्रार्थना कबूल हो

June 17, 2024

Priyanka Chopra ने ईद-उल-अजहा की दी शुभकामनाएं, कहा- आपकी प्रार्थना कबूल हो

मुंबई : आज बकरीद मनाई जा रही है, यह मुस्लिम समाज के लिए सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। इस मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस को ईद-उल-अजहा की हार्दिक बधाई दी और कामना की कि सभी की कुर्बानियों की सराहना की जाए और प्रार्थनाएं कबूल हो। प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्टकार्ड शेयर किया। इस कार्ड में आधा चांद और एक मैसेज लिखा है, ‘ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं… इस मौके पर मैं कामना करती हूं कि आपकी कुर्बानियों की सराहना की जाए और आपकी प्रार्थनाएं कबूल हों। बकरीद मुबारक हो!‘ एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में एक लाल दिल वाला इमोजी भी शामिल किया।

इससे पहले प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर मां मधु चोपड़ा के बर्थडे सेलिब्रेशन की कई फोटो शेयर की थी। साथ ही विश करते हुए कैप्शन में लिखा- मैजिकल वुमेन को हैप्पी बर्थडे… हमारे साथ अपना आशीर्वाद बनाए रखने के लिए धन्यवाद… हमें खुद का बेस्ट वर्जन बनने में मदद करने के लिए धन्यवाद, हमारी लीडर, मेरी मां, जन्मदिन मुबारक हो। फोटो में बेटी मालती मैरी नानी की गोद में बैठ केक कट करवाती नजर आ रही है। बता दें कि प्रियंका की मां मधु चोपड़ा पेशे से डॉक्टर हैं। पर्सनल फ्रंट की बात करें तो, प्रियंका ने अमेरिकी सिंगर और एक्टर निक जोनस से दिसंबर 2018 में शादी की थी और जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए अपनी पहली बेटी मालती मैरी का स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें