Site icon Dainik Savera Times

प्रियंका सिंह और माही श्रीवास्तव का गाना ‘धीरे धीरे चित से’ रिलीज

मुंबई: गायिका प्रियंका सिंह और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का गाना‘धीरे धीरे चित से’रिलीज हो गया है। गाना‘धीरे धीरे चित से’रिलीज वर्ल्डवाइड रिकार्डस भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव अपने प्रेमी से शादी करने के लिए शादी के जोड़े में एडवोकेट के साथ इंतजार कर रही है, किंतु उसका बॉयफ्रेंड नहीं आ रहा है।

जब उसे पता चलता है कि उसका प्रेमी किसी और के साथ किसी क्लब में डेट कर रहा है तो वह वहां पहुंचती है और वहां का नजारा देखकर उसका दिल टूट जाता है। अपने टूटे दिल के साथ अपने प्रेमी से माही श्रीवास्तव कहती है कि‘पहिले खानी अँखिया के ना प्यारा लागा तारा हो, धीरे धीरे चित से उतरल जाता बाड़ा हो…’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत सैड सांग ‘धीरे धीरे चित से’ को सिंगर प्रियंका सिंह ने गाया है।

इसके लिरिक्स संतोष उत्पाती ने लिखे हैं। इसका संगीत विनीत शाह ने दिया है। इसके गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसका निर्देशन विझेल ने किया है। कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा हैं। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Exit mobile version