Site icon Dainik Savera Times

TMKOC के सोढ़ी की लापता होने की खबर सुनकर हैरान हुए प्रोड्यूसर Asit Kumarr Modi बोले; अच्छे रिश्ते थे हमारे

शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के प्रोड्यूसर असित मोदी तक गुरुचरण सिंह के गुमशुदा होने की खबर पहुंच गई है. इसको सुनकर वो हैरान रह गए हैं। असित ने उन दिनों को याद किया जब गुरुचरण उनके शो में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाया करते थे। उन्होंने ये भी कहा कि गुरुचरण के साथ उनका रिश्ता अच्छा था। असित मोदी ने कहा, ‘ये बहुत दर्दनाक और शॉकिंग खबर है। वो अपने परिवार से बेहद प्यार करते थे। उन्होंने अपने पेरेंट्स की पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली थी. हमारा कोई पर्सनल बॉन्ड नहीं था, लेकिन जितना मैं जानता हूं वो बहुत धार्मिक व्यक्ति थे। उन्होंने कोविड के दौरान तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो छोड़ा था, लेकिन उसके बाद भी हमारे अच्छे रिश्ते थे। ‘

Exit mobile version