Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रोड्यूसर Sajid Nadiadwala की पत्नी वर्धा नाडियाडवाला ने सिकंदर के सेट से शेयर की तस्वीरें

June 27, 2024

प्रोड्यूसर Sajid Nadiadwala की पत्नी वर्धा नाडियाडवाला ने सिकंदर के सेट से शेयर की तस्वीरें

मुंबई : प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने जब से सलमान खान स्टारर और एआर मुरुगडोस द्वारा डायरेक्ट की जाने वाली फिल्म “सिकंदर” की घोषणा की है, तब से दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट का माहौल बना हुआ है। साल की सबसे बड़ी अनाउंसमेंट होने की वजह से दर्शक इस मेगा प्रोजेक्ट के बारे में और ज्यादा अपडेट्स जानने के लिए बेसब्र हैं। एक्साइटमेंट बढ़ाने के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए मेकर्स ने अब सेट से कुछ खास झलकियां साझा की हैं। बता दें कि फिल्म के एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

जैसे की फिल्म के एक्शन सीन्स को शूटिंग शुरू हो गई है, ऐसे में सिकंदर के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर सेट से कुछ शानदार झलकियाँ शेयर की हैं। तस्वीरों में वर्धा नाडियाडवाला के साथ साजिद नाडियाडवाला की माँ शफ्फात नाडियाडवाला और डायरेक्टर एआर मुरुगडोस भी नज़र आ रहे हैं। वहीं, तस्वीरों को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है –

“और अब से हो गई एक्शन की शुरुआत!! आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है

Sajid Nadiadwala की #Sikandar @a.r.murugadoss द्वारा डायरेक्टेड है

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by Warda Khan S Nadiadwala 🧚 (@wardakhannadiadwala)

सिनेमाघरों में ईद 2025 में रिलीज होगी”

नाडियाडवाला ग्रैंडसन द्वारा प्रोड्यूस, सिकंदर को एआर मुरुगडोस डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं, इसमें सलमान खान और रश्मिका मंदाना लीड रोल्स में हैं। यह एक्शन एंटरटेनर ईद 2025 वीकेंड के दौरान पहले कभी ना महसूस किए गए सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें