Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

करवा चौथ पर पत्नी के लिए पुलकित सम्राट ने दिखाई खास मोहब्बत, जीता फैंस का दिल

November 21, 2026

करवा चौथ पर पत्नी के लिए पुलकित सम्राट ने दिखाई खास मोहब्बत, जीता फैंस का दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क : अभिनेत्री कृति खरबंदा ने हाल ही में अपने जन्मदिन के जश्न की एक बेहद खास और मजेदार झलक सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इस दौरान उन्होंने अपने पति और अभिनेता पुलकित सम्राट के एक खास सरप्राइज के बारे में बताया, जिसने उनके इस खास दिन को और भी यादगार बना दिया। पुलकित ने जहां कृति के जन्मदिन को खास बनाने की पूरी तैयारी की, वहीं करवा चौथ के व्रत के दौरान उनकी भूख और चिड़चिड़ेपन का भी खास ख्याल रखा।

कृति ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “पुलकित सम्राट मुझे कुछ ज्यादा ही अच्छी तरह जानते हैं। जन्मदिन का सरप्राइज, एक स्नाइपर और करवा चौथ की भूख से बचाने का उनका बेहद प्यारा अंदाज।” उनके इस मजेदार कैप्शन से साफ जाहिर होता है कि पुलकित ने उनके लिए कुछ ऐसा प्लान किया था, जो उनके चेहरे पर मुस्कान लाने के साथ-साथ उन्हें भूख से परेशान होने से भी बचा सके।

इस मौके को और भी खास बनाने वाली बात यह थी कि कृति का जन्मदिन करवा चौथ के दिन पड़ा था। ऐसे में एक तरफ अभिनेत्री अपने जन्मदिन का जश्न मना रही थीं, तो दूसरी तरफ करवा चौथ के पारंपरिक व्रत से जुड़ी रस्में भी निभा रही थीं। इस बीच पुलकित ने अपनी पत्नी के खास दिन को यादगार बनाने के लिए एक अनोखा सरप्राइज प्लान किया था, जिसमें स्नाइपर के साथ कृति के बर्थडे में एक मजेदार ट्विस्ट जोड़ दिया था।

फिलहाल कृति की इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर उनके और पुलकित के बीच की प्यारी बॉन्डिंग की एक झलक दिखाई है, जिसमें अभिनेत्री के कैप्शन में इस्तेमाल किये गए शब्द ‘हैंग्रीनेस’ ने उनके इस मजेदार अंदाज को और भी दिलचस्प बना दिया है।

गौरतलब है कि कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने मार्च 2024 में शादी की थी। हालांकि दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी से जुड़े खूबसूरत और मजेदार पल साझा करते रहते हैं। ऐसे में कृति की यह लेटेस्ट पोस्ट एक बार फिर उनके रिश्ते में मौजूद प्यार, दोस्ती और हंसी-मजाक की झलक पेश कर रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kriti Kharbanda (@kriti.kharbanda)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें