फेमस पंजाबी सिंगर करण औजला को लेकर एक बेहद बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, सिंगर अपनी मंगेतर पलक के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इसकी जानकारी खुद करण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर दी है। जानकारी के लिए बता दें के करण ने गर्लफ्रेंड पालक संग 2 फरवरी को शादी की थी। तस्वीरों की बात करें तो इनमें दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।
करण औजला ने शेरवानी और पगड़ी पहनी है जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे हाँ और वहीं दूसरी तरफ पलक ने रेड कलर का बेहद लेहंगा पहना है जिसमें वे बहुत खूबसूरत लग रही हैं। ये तस्वीरें पुरे सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल भी हो रही है। ऐसे में सभी फैंस और पंजाबी इंडस्ट्री के सितारे कपल को कमैंट्स में बधाइयां दे रहे हैं।
