Site icon Dainik Savera Times

Pushpa 2 Box Office Collection: ‘पुष्पा 2’ ने रचा इतिहास! 1000 करोड़ पार करने वाली दूसरी भारतीय फिल्म बनी ‘पुष्पा 2’

Pushpa 2 Box Office Collection: अभिनेता अल्लू अर्जुन के फायर का क्रेज दुनियाभर में छा गया है। ‘पुष्पा 2’ हर रोज कमाई के मामले में नया कीर्तिमान रच रही है। भारत ही नहीं बल्कि विदेश तक फिल्म का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। वहीं दो हफ्ते बाद आखिरकार पुष्पा 2 ने एक बड़ा इतिहास रच डाला। ये फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपए का जादुई आंकड़ा पार कर चुकी है।

फिल्म 5 दिसंबर 2024 को बेहतरीना ओपनिंग के साथ देश और विदेश में रिलीज हुई थी। पैन इंडिया बनी पुष्पा 2- तेलुगू, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज हुई थी। ओरिजनल ये फिल्म तेलुगू भाषीय है लेकिन सबसे ज्यादा कमाई इसकी हिंदी वर्जन में हो रही है।

ये भी पढ़ें- Pushpa 2 Box Office Collection: तेलुगू नहीं हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई कर रही ‘पुष्पा 2’, ‘स्त्री 2’ और ‘जवान’ को चटाई धूल

हिंदी बेल्ट में अब तक फिल्म ने 632 करोड़ का कुल कलेक्शन कर लिया है जो शाहरुख खान की ‘जवान’ को पछाड़ चुकी है। वहीं भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसका दबदबा अब तक जारी है। पुष्पा 2 अब रिलीज के बाद अपने तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है, लेकिन अब भी नोट छापने में पीछे नहीं है।

Sacnilk वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने तीसरे शुक्रवार को लगभग 12.11 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन लगभग 1002.71 करोड़ रुपए हो गया है।

फिल्म ने पहले हफ्ते में 725.8 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 264.8 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था। पुष्पा 2: द रूल हिंदी में विशेष रूप से अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के 14 दिनों के भीतर ही दुनियाभर में 1500 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की। इसी के साथ बाहुबली 2: द कन्क्लूजन के भारतीय कलेक्शन को मात देने के लिए पुष्पा 2 अभी रेस में है।

ये भी पढ़ें: आज का राशिफल: जानें कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए आज का दिन? किसे होगा धनलाभ तो किसे रहना होगा सावधान

Exit mobile version