Site icon Dainik Savera Times

“Pushpa 2” के सितारे Allu Arjun, Rashmika Mandanna और Srileela IMDb की पॉपुलर इंडियन सेलेब्रिटीज लिस्ट में टॉप पर

मुंबई : “पुष्पा 2: द रूल” अपनी शानदार कास्ट की वजह से सिनेमाघरों में और दर्शकों के दिलों में राज कर रही है। अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और श्रीलीला ने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया है। इनकी पॉपुलैरिटी हाल ही में IMDb की सबसे पॉपुलर सेलेब्रिटीज़ की लिस्ट में दिखाई दी है, जहां ये इस हफ्ते टॉप पर नजर आ रहे हैं।

आईकॉनिक स्टार अल्लू अर्जुन IMDb की इस हफ्ते की सबसे पॉपुलर सेलेब्रिटी लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उनके ठीक पीछे श्रीलीला तीसरे नंबर पर हैं, जबकि फिल्म की मुख्य अदाकारा रश्मिका मंदाना पांचवे नंबर पर हैं।

पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन ने एक बार फिर से बागी पुष्पा राज के किरदार में वापसी की है, और अपनी दमदार एक्टिंग, शानदार डांस और जबरदस्त एक्शन सीन से दर्शकों को दीवाना बना दिया है। रश्मिका मंदाना का ‘पुष्पा 2’ में श्रीवाली का किरदार उनकी पॉपुलैरिटी को बेहद बढ़ा चुका है। उनके जबरदस्त मोनोलॉग्यूज और एक्टिंग ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है।

इस बीच, श्रीलीला एक सेंसेशन बन गई हैं, खासकर “किसिक” गाने में उनके डांस परफॉर्मेंस ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है। उनके बेहतरीन मूव्स, एक्सप्रेशन्स और स्क्रीन पर एनर्जी ने उन्हें पूरे देश में पसंदीदा बना दिया है, और उनकी असाधारण क्षमताओं और आकर्षक मौजूदगी के लिए उन्हें खूब सराहना मिल रही है। इतना ही नहीं उन्हें अगली बड़ी स्टार के रूप में भी देखा जा रहा है।

सुकुमार द्वारा डायरेक्टेड और अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल स्टारर पुष्पा 2: द रूल सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने प्रोड्यूस किया है और म्यूजिक टी सीरीज ने दिया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब पुलिस ने 2.5 kg अफीम और 100 ग्राम हेरोइन की बरामद, चोरी की कार भी जब्त

Exit mobile version