Site icon Dainik Savera Times

भारत की नई डांसिंग क्वीन Srileela ने Pushpa 2: The Rule ‘किसिक’ गाने से मचाई धूम

Pushpa 2: The Rule : मच अवेटेड फिल्म पुष्पा 2: द रूल रिलीज डेट के करीब आते ही एक्साइटमेंट के लेवल को यह और भी बढ़ाती जा रही है। पटना में एक ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट में मेकर्स ने एक धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया, जिसने फिल्म देखने को लेकर पूरे देश में मौजूद दर्शकों के बीच हलचल पैदा कर दी है।

दर्शकों के जोश और बेसब्री के बीच, इस साल की सबसे बड़ी फिल्म का मच अवेटेड गाना किसिक, आखिरकार रिलीज़ हो गया है। नेशनल अवॉर्ड विनर अल्लू अर्जुन और श्रीलीला की जोड़ी ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से स्टेज पर तहलका मचा दिया है।

आखिरकार, इंतज़ार खत्म हुआ! पुष्पा 2: द रूल का किसिक गाना रिलीज़ हो गया है, और यह उम्मीद से भी बेहतर है। कहना होगा की इस जबरदस्त गाने में श्रीलीला ने अपने स्टनिंग चार्म, बोल्ड एनर्जी और खूबसूरत लेकिन दमदार डांस मूव्स से सबको इंप्रेस किया है। वहीं, आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन एक बार फिर पुष्पराज के रूप में अपनी जबरदस्त एनर्जी, स्टाइल और दमदार डांस मूव्स के साथ लौटे हैं, जो पूरी तरह से फायर है! गाने का इंपैक्ट देखकर लगता है कि यह आइकॉनिक ऊ अंतावा ऊ ऊ अंतावा को पीछे छोड़ने वाला है।

कल मेकर्स ने किसिक गाने का टीज़र रिलीज़ किया था, जिससे लगा कि कुछ बहुत खास आने वाला है। शानदार ट्रेलर के बाद, ये गाना फिल्म का एक और बड़ा धमाका है, जो रिलीज़ के लिए एक्साइटमेंट को और बढ़ा रहा है।

5 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पुष्पा 2: द रूल का डायरेक्शन मशहूर डायरेक्टर सुकुमार ने किया है और इसका निर्माण मइथ्री मूवी मेकर्स ने सुकुमार राइटिंग्स के साथ मिलकर किया है। फिल्म का म्यूजिक टी-सीरीज ने दिया है।

Exit mobile version