Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pushpa 2 Worldwide box office : ‘पुष्पा 2 द रूल’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, वल्र्डवाइड ग्रॉस 1719 करोड़ रुपये की कमाई की

December 28, 2024

Pushpa 2 Worldwide box office : ‘पुष्पा 2 द रूल’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, वल्र्डवाइड ग्रॉस 1719 करोड़ रुपये की कमाई की

Pushpa 2 Worldwide box office : दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ ने वल्र्डवाइड ग्रॉस 1719 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ ने सिनेमाघरों में अपने तीन हफ्ते पूरे कर लिए हैं, बावजूद इसके फिल्म की रफ्तार नहीं थमी है।‘पुष्पा 2 द रूल’घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ दुनियाभर में रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। सुकुमार के निर्देशन में बनी पुष्पा 2 इसी साल 05 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में काफी धांसू कमाई कर रही है।अल्लू अजरुन की फिल्म‘पुष्पा 2’ने वल्र्डवाइड 1719 करोड़ रुपये की कमाई करके धूम मचा दी है।

माइथ्री मूवी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा-

माइथ्री मूवी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा,बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा2 द रूल का जलवा थमने का नाम नहीं ले रहा। 22 दिनों में दुनिया भर में 1719.5 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली सबसे तेज भारतीय फिल्म बन गई। अभी टिकट बुक करें! पुष्पा: द राइज के सीक्वल पुष्पा 2: द रूल में अल्लू अर्जुन पुष्पा राज की भूमिका में और रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली की भूमिका में वापस आ गयी हैं। इस फिल्म में फहाद फासिल की भी अहम भूमिका है। इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है और इसका संगीत टी-सीरीज ने दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mythri Movie Makers (@mythriofficial)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें