Site icon Dainik Savera Times

Pushpa Boxoffice collection : अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ ने तोड़ा रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1000 करोड़ रुपये की कमाई की

मुंबई : दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ ने वल्र्डवाइड ग्रॉस 1000 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ‘पुष्पा 2: द रूल’ रिलीज के बाद से ही हर दिन नए रिकॉर्डस बना रही है। अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का डंका बजा रही है।

फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में काफी धांसू कमाई कर रही है। वल्र्डवाइड कलेक्शन के मामले में पुष्पा 2 सबसे तेजी से ग्रॉस 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने छह दिनों के भीतर दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

माइथ्री मूवी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा सबसे बड़ी भारतीय फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास फिर से लिखा। पुष्पा 2 द रूल 6 दिनों में दुनिया भर में 1000 करोड़ की कमाई करने वाली सबसे तेज़ भारतीय फिल्म बन गयी। पुष्पा 2 हिट्स फास्टेस्ट1000 करोड़ सुकुमार ने कमर्शियल सिनेमा को फिर से परिभाषित किया।

अभी अपनी टिकट बुक करें! पुष्पा: द राइज के सीक्वल पुष्पा 2: द रूल में अल्लू अर्जुन पुष्पा राज की भूमिका में और रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली की भूमिका में वापस आ गयी हैं। इस फिल्म में फहाद फासिल की भी अहम भूमिका है। इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है और इसका संगीत टी-सीरीज ने दिया है।

Exit mobile version