Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘पुष्पा- द राइज’ के दो साल पूरे, सफलता के लिए रश्मिका ने जताया आभार

December 17, 2023

‘पुष्पा- द राइज’ के दो साल पूरे, सफलता के लिए रश्मिका ने जताया आभार

मुंबई: अपनी फिल्म ‘पुष्पा-द राइज’ की रिलीज के रविवार को दो साल पूरे होने पर, अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म में श्रीवल्ली के रूप में अपने परफॉर्मेंस से सुर्खयिां बटोरने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने कहा कि वह आभारी हैं।श्रीवल्ली, उनका एक पसंदीदा करेक्टर, एक और हिट फिल्म ‘पुष्पा – द राइज’ से सामने आया। फिल्म में रश्मिका को बिल्कुल अलग अवतार में दिखाया गया, जिससे उन्हें ‘नेशनल क्रश’ का खिताब मिला।

रश्मिका ने कहा, ‘’पुष्पा- द राइज’ की रिलीज के दो अविश्वसनीय वर्ष पूरे होने पर हम शब्दों से परे आभारी हैं। आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद, जो मुझे हमेशा आपसे मिला है, मेरे प्यारे.. यह वास्तव में बहुत ही अवास्तविक लगता है।’एक्ट्रेस, जो ब्लॉकबस्टर ‘एनिमल’ का हिस्सा हैं, ने अपने किरदार गीतांजलि के बारे में उल्लेख किया और कहा कि ये दो भूमिकाएं उनके लिए वास्तव में खास हैं।

उन्होंने कहा, ’श्रीवल्ली से गीतांजलि तक, किरदार मेरे दिल के सबसे करीब हैं।’वर्कफ्रंट की बात करें तो, रश्मिका वर्तमान में ‘पुष्पा 2 – द रूल’ की शूटिंग कर रही हैं, इसके अलावा उनके पास डी-51, द गर्लफ्रेंड, रेनबो और चावा हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें